फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   record: 37 hundred students made 39 thousand mitre long rangoli in mirzapur

वर्ल्ड रिकॉर्डः 45 मिनट में 37 सौ छात्र-छात्राओं ने बनाई 39 हजार 125 वर्ग मीटर की रंगोली

Wed, 25 Jan 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Wed, 25 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
record: 37 hundred students made 39 thousand mitre long rangoli in mirzapur
39 हजार 125 वर्ग मीटर रंगोली से बनाया रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
एकजुट हो जाएं तो क्या नहीं हो सकता। इस बात को सा‌बित किया है मिर्जापुर जिले 34 विद्यालयों के 37 सौ विद्यार्थियों ने। इन्होंने एकजुट होकर  39 हजार 125 वर्ग मीटर की विशाल रंगोली बनाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की दावेदारी पेश कर दी है। यह आयोजन राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर बुधवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद गिनीज बुक के प्रतिनिधि ऋषिनाथ ने जिला मजिस्ट्रेट कंचन वर्मा को रिकार्ड बनने का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इससे पहले पुणे के एक कॉलेज द्वारा 24 हजार वर्ग मीटर में रंगोली बनाने का रिकार्ड है।  
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता दिवस पर लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन ने विशाल रंगोली बनाने की योजना बनाई। 39 हजार 125 वर्ग मीटर में बनने वाली इस रंगोली का थीम ‘बूथ पर जाते लोग’ रखा गया।
विज्ञापन

इसकी डिजाइन से लेकर उसे रंगोली में परिवर्तित करने की पूरी योजना तैयार की गई थी।
रंगोली सुबह आठ से 10 बजे के बीच दो घंटे में तैयार होनी थी लेकिन बेहतर तैयारी का ही नतीजा था कि महज 45 मिनट में ही विद्यार्थियों ने काम पूरा कर लिया।
 मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रंगोली बनाने के क्षेत्र को 13 सेक्टरों में बांटा गया था। हर सेक्टर में 250 से 300 बच्चों को तैनात किया गया था। 250 गुणे 160 मीटर के मैदान को कई हिस्सों में बांटा गया था और हर खाने में रंग भरने के लिए दो बच्चों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए एक लाख 14 हजार किलो रंग मंगाया गया था। रंगोली में विकलांग वोटरों पर भी विशेष फोकस किया गया।
इसकी निगरानी और रिकार्डिंग ड्रोन कैमरे से की जाती रही ताकि कहीं गड़बड़ी होने पर तुरंत आगाह किया जा सके। 

जीपीएस से हुई रंगोली की माप

record: 37 hundred students made 39 thousand mitre long rangoli in mirzapur
जीपीएस से हुई रंगोली की माप - फोटो : अमर उजाला
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि ऋषिनाथ रंगोली बनाने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
उन्होंने पहले फीते से रंगोली के क्षेत्रफल की माप की और बाद में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के जरिए भी माप की।
पूरी तसल्ली के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को 39 हजार 125 वर्ग मीटर में रंगोली बनाने का प्रमाणपत्र दिया। अभी पुणे के एक कॉलेज द्वारा 24 हजार वर्ग मीटर की रंगोली का कीर्तिमान है।
आयुक्त विंध्याचल मंडल रंजन कुमार ने जिलाधिकारी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने के उपरांत हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी कंचन वर्मा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राजेन्द्र पैंसिया, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सहित सभी जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, प्रधानाचार्यों व विद्यार्थियों, स्काउड गाइड तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को बधाई दी।
उन्होनें कहा कि यह रिकॉर्ड सभी के सहयोग व परिश्रम से ही प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed