फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Re survey for kashi vishwanath corridor

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए फिर से होगा सर्वे, अब इतने भवन होंगे दायरे में

Sat, 16 Jun 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jun 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Re survey for kashi vishwanath corridor
श्री काशी विश्वनाथ
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए सर्वे की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। सर्वे में दिल्ली आईआईटी के साथ ही पुरातत्वविद, इतिहासकार, भूगोलविद और वास्तु विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर विस्तारीकरण योजना के दायरे में आने वाले चौक से मणिकर्णिका घाट तक के सभी भवनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। कॉरिडोर के पहले चरण में मंदिर प्रशासन की ओर से 166 भवनों का सर्वे कराया गया था। इस बार 300 भवन इसके दायरे में होंगे।
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित होने वाले श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए दोबारा सर्वे कराने की तैयारी है। साढ़े छह सौ करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए अब तक शासन से 190 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। सौ से अधिक भवनों की रजिस्ट्री अभी तक हो चुकी है। तीन सौ भवनों के ड्रोन सर्वे और भौतिक सत्यापन के बाद योजना के लेआउट पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि कॉरिडोर के निर्माण और मंदिर विस्तारीकरण का दायरा बढ़ने के कारण तीन सौ भवनों का सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर ही आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed