फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravindrapuri-Lanka road in varanasi deteriorated vehicles crawling roads allegation of negligence

UP : रवींद्रपुरी-लंका मार्ग खराब हो गया है..., फर्राटा भरने वाली सड़कों पर रेंग रहे वाहन; लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 07:58 PM IST
सार

Varanasi News : लंका से रवींद्रपुरी मार्ग पर धूल उड़ने से भी राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। पब्लिक की शिकायतें यह भी हैं कि रोड ब्लाॅक नहीं किया जाता है, इस कारण बाएं साइड जाकर लाैटना पड़ जाता है। ज्यादा दिक्कतें यहां के व्यापारियों को हो रही हैं। उनकी दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ravindrapuri-Lanka road in varanasi deteriorated vehicles crawling roads allegation of negligence
लंका से रवींद्रपुरी मार्ग पर इस दुर्व्यवस्था से राहगीरों को होती हैं दिक्कतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका से रवींद्रपुरी तक कभी फर्राटा भरने वाली सड़कें होती थीं। इन दिनों सीवर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई के चलते इस सड़क पर बैलगाड़ी की तरह गाड़ियां चल रही हैं। बार-बार की बैठकों में कार्यदायी एजेंसियों को काम के दौरान आम जनता की सहूलियतों का ध्यान रखने की हिदायत दी जाती है। बावजूद इसके जल निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विभागीय लापरवाही के चलते यहां से गुजरने वालों को पैदल चलने वालों से लेकर गाड़ियों से चलने वाले लोगों तक को परेशानी हो रही है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां रात में बैरिकेडिंग लगाकर खोदाई का काम चलता है। पाइप लाइन डालने के बाद सुबह होने तक खोदी गई सड़क को पाट दिया जाता है। इस दौरान यहां सड़कों को समतल नहीं किया जा रहा है। बल्कि मिट्टी दबने से यह सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है।

विज्ञापन

Ravindrapuri-Lanka road in varanasi deteriorated vehicles crawling roads allegation of negligence
लंका से रवींद्रपुरी तक पर उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला

पाइप डालने का चल रहा कार्य
इस पर चलने वाले वाहन हिचकोले लेते हुए चलते हैं। सबसे अधिक दिक्कत सर सुंदर लाल अस्पताल और बीएचयू ट्रामा सेंटर जाने वाले मरीजों को हो रही है। उनके लिए यह सड़क कोढ़ में खाज जैसा है।रवींद्रपुरी से लंका तक जल निगम की ओर से सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है।

जल निगम के अधिकारियों के अनुसार हैवी ट्रैफिक होने के कारण यहां दिन में काम संभव नहीं है। इस नाते रात में काम कराकर सड़क को समतल किया जाता है। वाहनों के दबाव से सड़क दब जाती है। इस महीने में काम खत्म कर चलने लायक सड़क बना दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि जल निगम की ओर से सीवर पाइप लाइन डालने के लिए रवींद्रपुरी और लंका में खोदाई करा रहे हैं। इस संबंध में उन्हें हिदायत दी गई है। उन्होंने काम खत्म होने के बाद सड़क की मरम्मत कराके हैंडओवर करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed