Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrive in Kashi pay homage Begumpura Express departed from Punjab

Ravidas Jayanti: आज गुरु के पांव पखारने काशी आएंगे संत निरंजनदास, पंजाब से बेगमपुरा एक्सप्रेस रवाना

Fri, 30 Jan 2026 06:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 06:31 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सीर गोवर्धन में रैदासियों की भीड़ जुटने लगी है। 20 दिन पहले से यहां तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शुक्रवार को धर्मगुरु संत निरंजन दास महाराज भी यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrive in Kashi pay homage Begumpura Express departed from Punjab
संत रविदास की बंदगी के लिए सीर में चल रही तैयारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

संत रविदास के प्राकट्योत्सव का रंग सीर गोवर्धन में दिखने लगा है। देश-विदेश के अनुयायियों का रेला उमड़ने लगा है। रैदासिया समुदाय के धर्मगुरु संत निरंजन दास महाराज शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। उनके साथ करीब दो हजार अनुयायी आ रहे हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले से ही संत रविदास के प्राकट्योत्सव में शामिल होने के लिए अनुयायियों और सेवादारों के आने का सिलसिला जारी है। करीब दो किमी में मेला क्षेत्र फैला हुआ है। खानपान, घरेलू सामग्री के अलावा शृंगार की सामग्री की दुकानें सजी हैं। जगह-जगह संगत गुरुवाणी में मगन है। 
विज्ञापन


श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट सीरगोवर्धन के ट्रस्टी निरंजन चिमा ने बताया कि महाराज जी शुक्रवार को मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। 31 जनवरी को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और लगे टेंटों में जाएंगे और अनुयायियों को दर्शन देंगे। 30 वातानुकूलित कमरों का लोकार्पण करेंगे। एक फरवरी को प्राकट्योत्सव पर मंदिर में पूजन अर्चन के साथ ही सत्संग में विचार रखेंगे। दो फरवरी को को दोपहर में रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrive in Kashi pay homage Begumpura Express departed from Punjab
मोमबत्ती जलाकद संत रविदास को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

25 साल से काशी आ रही है बेगमपुरा ट्रेन, 60 लाख होते हैं खर्च
संत निरंजनदास महाराज 25 वर्षों से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से काशी आते हैं। इस ट्रेन में सभी सुविधाएं रहती हैं। श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि सन् 2002 से रेल मंत्रालय से बेगमपुरा ट्रेन की बुकिंग पांच दिनों के लिए होती है। इसमें 50 से 60 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह ट्रेन जालंधर से वाराणसी आती है और दो दिन तक खड़ी रहती है। गुरु के प्राकट्योत्सव के अगले दिन महाराज जी संगत के साथ रवाना होते हैं।

Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrive in Kashi pay homage Begumpura Express departed from Punjab
दीए जलाकर संत रविदास को किया गया नमन। - फोटो : अमर उजाला

पीएम, दो सीएम और राहुल-मायावती को भी आमंत्रण
संत रविदास के प्राकट्योत्सव पर देश के शीर्ष पदों पर बैठे राजनीतिज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है। श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री के अलावा यूपी, पंजाब के मुख्यमंत्री, लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती आदि को निमंत्रण भेजा गया है।

ट्रस्टी निरंजन चिमा ने बताया कि निमंत्रण राजनीतिज्ञों के अलावा जनप्रतिनिधियों, विदेशों में रह रहे रैदासी प्रवासी भारतीयों को भी आमंत्रित किया गया है। कुछ लोगों की स्वीकृति मिली है। ज्यादातर प्रवासी भारतीय सभी आ रहे हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से अनुयायी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed