{"_id":"67aa350b5e0e1fc22e003f77","slug":"ravidas-jayanti-2025-celebration-with-decorated-birthplace-in-varanasi-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ravidas Jayanti 2025: संत रविदास की जयंती के लिए सज-संवर कर जन्मस्थली तैयार, देश-विदेश से पहुंचे अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ravidas Jayanti 2025: संत रविदास की जयंती के लिए सज-संवर कर जन्मस्थली तैयार, देश-विदेश से पहुंचे अनुयायी
Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
सार
Ravidas Jayanti 2025: संत रविदास की जयंती को लेकर उनकी जन्मस्थली काशी में जश्न का माहौल है। देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
संत रविदास की जयंती पर सजावट
- फोटो : रोहित सोनकर
विस्तार
संत रविदास की जयंती के लिए उनकी जन्मस्थली सज-संवर कर तैयार हो चुकी है। सजावट के साथ ही देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। 10 हजार से अधिक सेवादार पूरी व्यवस्था को संभाले हुए हैं। सुबह से रात तक लंगर चल रहा है।
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट केएल सरोवा ने बताया कि सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र में करीब 100 टेंट बनाए गए हैं। इसमें पांच हजार फीट में जर्मन हैंगर बनाया गया है।
विज्ञापन
1680 फीट का मंच बना है। इसी में पंडाल में सत्संग होगा। बाकी पंडालों में अगल-अलग राज्यों की संगत के लिए ठहरने, लंगर, भंडारण आदि की व्यवस्था की गई है। करीब सौ स्थायी व अस्थायी शौचालय व स्नानघर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दस हजार से अधिक सेवादार खाना बनाने, खिलाने, सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। वीआईपी के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन