Ravidas Jayanti 2023: सीरगोवर्धन में शीश नवाने आएंगे CM योगी, G-20 की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
दो दिवसीय काशी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी की शाम को आएंगे। पांच फरवरी को वे संत रविदास की जयंती में भाग लेने सीरगोवर्धन स्थित मंदिर जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' समानता और मानवता का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदासजी की 646वीं जयंती को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वाराणसी के सीरगोवधर्नपुर स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर सेवादारों का आने का क्रम जारी है। दो दिवसीय काशी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी की शाम को आएंगे।
पांच फरवरी को वे संत रविदास की जयंती में भाग लेने सीरगोवर्धन स्थित मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन पूजन के साथ ही लंगर छकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी-20 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वाराणसी के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए कुछ जगहों का निरीक्षण करने के साथ ही टेंट सिटी की व्यवस्था भी देखने जा सकते हैं।
प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिल गई है। इसके बाद सरकारी अमला तेज हो गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले साल भी रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन गए थे।
भक्ति के भाव में डूबी संत रविदास की जन्मस्थली
संत गुरु रविदास की जयंती में शामिल होने के लिए पंजाब हरियाणा के विभिन्न शहरों से सेवादारों व संगत के आने का सिलसिला जारी है। कहीं अमृतवाणी का पाठ हो रहा है तो कहीं गुरु के मंदिर में सेवा का सिलसिला जारी है। संत रविदास मंदिर से लेकर पंडाल व लंगर हॉल तक सेवादार और संगत के सेवाभाव का नजारा श्रमसाधना को साकार कर रहा है।
मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ गई, दुकानें खुल गईं और रविदास मंदिर से लेकर लंगर हॉल तक अटूट कतार दिखने लगी है। लंगर शुरू होने के बाद लंगर चखने के लिए लोगों की भीड़ होने लगी है।