रविदास जयंती 2022: वाराणसी में इन मार्गों पर कल से 18 तक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर
संत रविदास जयंती 16 फरवरी को है। इस उपलक्ष्य में 14 से 18 फरवरी तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय संग बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कारण 14 से 18 फरवरी तक यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
विस्तार
संत शिरोमणि रविदास की 645वीं जयंती 16 फरवरी को वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर में मनाई जाएगी। रविदास जयंती पर देश के कोने-कोने से लोग संत रविदास की जन्मस्थली को नमन करने के लिए वाराणसी पहुंचते हैं।
ऐसे में इस जयंती समारोह में आने वाले संत के अनुयायियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहे। रविदास जयंती कार्यक्रम के तहत 14 से 18 फरवरी तक यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
इस दौरान संबंधित मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार भगवानपुर मोड़, रमना चौकी तिराहा, सत रविदास मन्दिर तिराहा, हरसेवानंद तिराहा से किसी भी वाहन को संत रविदास (सीरगोवर्धन) की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
पढ़ेंः आज जालंधर से काशी रवाना होंगे संत निरंजन दास, बेगमपुरा में पांच लाख श्रद्धालुओं का होगा लंगर
वहीं रामनगर चौराहा से वाराणसी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सामनेघाट पुल से टेंगरा मोड की तरफ और रविदास गेट से किसी भी प्रकार के वाहन को लंका थाना नगवा चौकी की तरफ और अमेठी कोठी तिराहा, मालवीय चौराहा, अखरी तिराहा बाईपास (एनएच-2), चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर तिराहा और मंडुवाडीह से किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। ककरमत्ता से किसी भी वाहन को रविदास मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग से पहले ही रोक दिया जाएगा। इन्हें परिवर्तित मार्ग से जाना होगा।
डीसीपी काशी जोन ने कहा कि 16 फरवरी रविदास जयंती पर परंपरागत जुलूस और झांकी निकलेगी। झांकी और जुलूस में आयोजक अपने संगठन के सदस्य को लगाएं और उनके मोबाइल नंबर और नाम संबंधित थाना प्रभारी और एसीपी को दें।
पढ़ेंः सीरगोवर्धनपुर आएंगे राजनीति के बड़े दिग्गज, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम को भेजा गया निमंत्रण