{"_id":"5b0ed0864f1c1bf86e8b55db","slug":"ravi-shankar-prasad-said-that-clean-ganga-campaigning-gangotri-to-ganga-sagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा सफाई के लिए गंगोत्री से गंगा सागर तक चलाया जा रहा अभियान: केंद्रीय मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सफाई के लिए गंगोत्री से गंगा सागर तक चलाया जा रहा अभियान: केंद्रीय मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। उन्होंने डीरेका सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि गंगा को निर्मल और अविरल करने के लिए गंगोत्री से गंगा सागर तक अभियान चलाया जा रहा है।
केन्द्र सरकार 11 हजार 500 रुपये लागत की 89 परियोजनाओं के जरिए यह प्रयास कर रही है। काशी में वरुणा के पानी को गंगा में जाने से रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो गया है। हाई पॉवर कमेटी इस पर काम कर रही है। इस दौरान केन्द्र सरकार की परियोजनाओं का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया गया।
केन्द्रीय विधि एवं न्याय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि देशभर में 121 करोड़ आधार कार्ड धारकों को जनधन, मोबाइल और अन्य साधनों से जोड़ा गया है। जिससे योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है और बिचौलियों के हिस्से में जाने वाले 90 हजार करोड़ रुपये बचे हैं। यही कारण है कि दिल्ली जितने रुपये भेजे जाते हैं, उतने ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इसमें सर्जिकल स्ट्राइक जैसा साहसिक कदम है तो नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगाया गया। नोटबंदी में 14 लाख करोड़ रुपये वापस आए हैं और 10 लाख से ज्यादा तीन लाख चार हजार लोगों को जांच के दायरे में रखा गया है।
तीन लाख बोगस कंपनियों को बंद कराया गया। जीएसटी से देश को एक कर के दायरे में लाया गया। भारत के प्रधानमंत्री ग्लोबल लीडर बने और कई देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।
केन्द्र सरकार की योजनाओं का ब्यौरा देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि चार साल में दलालों और बिचौलियों के लिए दिल्ली सरकार में दरवाजा बंद है। आगामी एक वर्ष में 4.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार संजीदा है और कई मौकों पर बेटियों को आगे बढ़ाया। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के किए कामों का जिक्र कर कहा कि और काम करना है।

तीन तलाक पर कानून जरुरी
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा धर्म का नहीं है। यूपी में सबसे ज्यादा मामले हैं और बिल पारित होने के बाद मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं के इस मुद्दे पर विपक्ष चुप है।
उन्होंने कहा कि एसएसटी एक्ट पर केन्द्र की मोदी सरकार ने सख्त कानून बनाया। बाबा साहब की चिंता की और उनके जन्मस्थान, दीक्षा वाले शहर नागपुर, दिल्ली सहित पांचों तीर्थो को सम्मान दिया जा रहा है।
उन्होंने भारत रत्न दिए जाने में देरी पर कांग्रेस पर सवाल उठाए। समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर कहा कि लॉ कमिशन इस मामले में विचार कर रहा है।
वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के सवाल पर कहा कि कच्चे तेल की स्थिति पर कीमतें तय होती हैं। इस पर लगने वाले सेस से ही देशभर में विकास कार्य हो रहे हैं।
एनपीए और घोटालों पर कहा कि कांग्रेस सरकार के मामले अब सामने आए हैं। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी सहित ऐसे लोगों की 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कराई गई है। महागठबंधन पर बोले कि काठ की हांड़ी नहीं चढ़ती।