फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rath Yatra: Farewell with moist eyes to Lord Jagannath-Balabhadra and sister Subhadra

Rath Yatra 2023: गर्भगृह में विराजे नाथों के नाथ, प्रभु जगन्नाथ-बलभद्र और बहन सुभद्रा को नम आंखों से दी विदाई

Sat, 24 Jun 2023 08:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Jun 2023 08:45 AM IST
सार

शुक्रवार की भोर में शापुरी परिवार ने प्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा को नम आंखों से विदा किया। इसके साथ ही तीन दिन से गुलजार मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। भोर में तीन बजे भगवान के विग्रह को कार से अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया। भगवान की विदाई के समय भक्तों की आंखें भी सजल हो उठीं।

विज्ञापन
Rath Yatra: Farewell with moist eyes to Lord Jagannath-Balabhadra and sister Subhadra
शिवपुर स्थित रथयात्रा मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ शुक्रवार को अस्सी स्थित मंदिर में विराजमान हुए। इसके साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का समापन हो गया। भगवान के विग्रह मंदिर में पहुंचने के साथ ही मंदिर परिसर भी गुलजार हो उठा। भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और प्रसाद भी ग्रहण किया। सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: रेड कारपेट पर भक्तों का स्वागत, प्रवेश द्वार पर पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए ऐसे तैयार हो रहा धाम

विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में शापुरी परिवार ने प्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा को नम आंखों से विदा किया। इसके साथ ही तीन दिन से गुलजार मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। भोर में तीन बजे भगवान के विग्रह को कार से अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया। भगवान की विदाई के समय भक्तों की आंखें भी सजल हो उठीं। तीन दिनों तक भगवान की सेवा में लगे सेवादार और स्थानीय लोगों ने भगवान से फिर अगले साल विराजमान होने की कामना की। मंदिर में विग्रह विराजमान हाेने के बाद प्रात: पांच बजे मंगला आरती के साथ प्रभु दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। भगवान को भोग और शृंगार अर्पित करने के बाद भक्तों ने दर्शन पूजन आरंभ कर दिया। पूरा मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयकारे से गूंजता रहा। वहीं दूसरी तरफ प्रात: पांच से छह बजे के बीच रथ को रथयात्रा से शहीद उद्यान सिगरा स्थित रथशाला में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

Rath Yatra: Farewell with moist eyes to Lord Jagannath-Balabhadra and sister Subhadra
शिवपुर स्थित रथयात्रा मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शिवपुर में निकली रथयात्रा, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन

शिवपुर में शुक्रवार को रथयात्रा मेला सजा। पं. बटुक नाथ पांडेय गणेश मंदिर की ओर से 114 साल से चली आ रही रथयात्रा मेले की परंपरा निभाई गई। महापौर अशोक तिवारी ने मेले का शुभारंभ शाम को चार बजे भगवान की आरती उतारकर किया। स्व. पं. बटुक नाथ पांडेय के वंशज पिछले 114 सालों से रथयात्रा की परंपरा निभा रहे हैं। महंत अशोक दुबे ने भगवान की आरती उतारी। मेले का समापन रात्रि में 11:30 बजे आरती के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed