{"_id":"670734bc5f11477a35079466","slug":"ratan-tata-come-to-kashi-with-pm-modi-five-years-ago-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratan Tata: पांच साल पहले पीएम मोदी के साथ काशी आए थे टाटा, कैंसर मरीजों को दी थी ये सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratan Tata: पांच साल पहले पीएम मोदी के साथ काशी आए थे टाटा, कैंसर मरीजों को दी थी ये सौगात
Thu, 10 Oct 2024 07:28 AM IST
प्रगति चंद
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:28 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने वाराणसी के सुंदरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
पांच साल पहले काशी आए थे रतन टाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रतन नवल टाटा की काशी से भी यादें जुड़ी हुईं हैं। पांच साल पहले अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर वो काशी आए थे। 19 फरवरी, 2019 को न केवल काशी, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और बिहार के कैंसर मरीजों की जान बचाने को लेकर बहुत बड़ी सौगात दी थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने वाराणसी के सुंदरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया था। अस्पताल के अंदर करीब एक घंटे तक उनके साथ में थे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
विज्ञापन
इसके बाद रतन टाटा बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की थी। पूरे यूपी में पहला कैंसर अस्पताल खुलने पर पूरे बनारसवासियों ने काफी खुशी व्यक्त की थी।
विज्ञापन
जब रतन टाटा लोगों से मिलने पहुंचे तो उनका दिल से अभिवादन किया था। लोगों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर रतन टाटा की जमकर तारीफ की थी। वहीं, बीएचयू अस्पताल से काफी भीड़ कैंसर अस्पताल की ओर शिफ्ट हो गई थी।