{"_id":"5e5d33288ebc3ec573777443","slug":"rape-of-six-year-old-girl-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
Mon, 02 Mar 2020 10:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम को पड़ोस गांव के एक किशोर बालिका को बहलाकर सिवान में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। तब तक मौके पर बालिका की मां पहुंचकर शोर मचायी तो किशोर वहां से भाग गया। बालिका की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोर के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी एक छह वर्षीय बालिका शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस गांव का एक किशोर मौके पर पहुंचा और बालिका को बहला कर सिवान की ओर ले गया। किशोर बालिका को सिवान में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। तब तक बालिका की मां मौके पर पहुंच गई। बालिका की मां ने शोर मचाया तो किशोर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के किशोर पर बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराने के बाद 164 का बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन