फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape of mentally ill woman by dragging her into the car

Varanasi News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को कार में खींच कर दुष्कर्म

Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rape of mentally ill woman by dragging her into the car
कैंट थाने की पुलिस ने 31 सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रमरेपुर क्षेत्र की मानसिक रूप से अस्वस्थ 34 साल की महिला के साथ एक चालक ने पहड़िया इलाके से अपहरण कर कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को कैंट थाना क्षेत्र की गोविंद नगर कॉलोनी के पास फेंक कर भाग गया। कैंट थाने की पुलिस ने 31 सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से कार को चिह्नित कर आरोपी अकथा क्षेत्र निवासी रामानंद यादव (50) को गिरफ्तार किया है। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पांच महीने से मायके में ही रह रही थी। नौ दिसंबर की देर शाम उसकी बहन घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकल गई। 10 दिसंबर को पुलिस से सूचना मिली कि वह कैंट थाने में है। थाने पहुंचने पर बड़ी बहन रोने लगी। पीड़िता ने ने बताया कि वह पहड़िया मंडी की ओर जा रही थी। रास्ते में एक कार रुकी और चालक ने उसे जबरन बैठा लिया। इसके बाद कार में ही उसके साथ दुष्कर्म कर गोविंद नगर कॉलोनी के पास फेंक कर भाग गया। महिला ने बताया कि कार चालक अपना नाम राजू बता रहा था। महिला के परिजनों ने उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति सामान्य होने पर छोटी बहन उसे लेकर मंगलवार को कैंट थाने पहुंची और तहरीर दी। एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि घटनास्थल और उसकी ओर जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसी कैमरों की नौ दिसंबर की फुटेज तीन टीमों ने चेक की। एक जगह सड़क के दोनों ओर लगे सीसी कैमरों की फुटेज में कार में महिला और आरोपी की स्पष्ट तस्वीर दिखी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उसे चिह्नित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed