{"_id":"663312882a2496baae0a9607","slug":"rape-of-innocent-child-in-varanasi-victim-found-unconscious-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छह साल की मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म, लड़खड़ाते हुए पहुंची घर; नौ युवक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छह साल की मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म, लड़खड़ाते हुए पहुंची घर; नौ युवक पुलिस हिरासत में
Thu, 02 May 2024 09:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 09:42 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छह साल की मासूम बच्ची को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। मामले में गांव के संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मासूम की चीख पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कान की सोने की कील भी छीन ली गई। भोर में किसी तरह से मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पुलिस पहुंची। प्रकरण में गांव के संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह है मामला
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका बुधवार की रात घर के बरामदे में अपनी दादी, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सोई हुई थी। उसके दादा और पिता फसल की रखवाली के लिए खेत में सोए हुए थे।
परिजनों के अनुसार खाना खाने के बाद रात लगभग 11 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उसके बाद मासूम को प्यास लगी तो वह घर के सामने हैंडपंप पर गई। उसी दौरान एक नकाबपोश मासूम का मुंह दबाकर उसे उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर सुनसान में स्थित एक स्कूल के समीप तालाब में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास लाकर छोड़ गया। भोर में तीन बजे मासूम को होश आया तो वह दर्द से कराहती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।