फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape accused police inspector suspended after his head constable wife and girl filed case in varanasi

वाराणसी: दुष्कर्म का आरोपी दरोगा बर्खास्त, हेड कॉन्स्टेबल पत्नी और एक युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा

Thu, 25 Nov 2021 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 01:00 PM IST
सार

वाराणसी क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात दरोगा पर एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पत्नी ने उसकी पत्नी ने शिकायत की थी। जिस पर जांच की गई।

विज्ञापन
Rape accused police inspector suspended after his head constable wife and girl filed case in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में तैनात दुष्कर्म के आरोपी दरोगा अमित कुमार को बर्खास्त किया गया है। वाराणसी क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहते हुए अमित के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उसकी हेड कांस्टेबल पत्नी ने भी शिकायत की थी कि उसका पति अमित कुमार जालसाज है।

विज्ञापन


जांच के बाद अमित का डिमोशन कर उसे सब इंस्पेक्टर बना दिया गया। अब विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम का अमित कुमार 2020 में वाराणसी में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र की एक युवती ने आठ जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में अमित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी कि अमित उस पर समझौता करने का दबाव बनाता है और बात न मानने पर हत्या की धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आवास पर आत्मदाह की दी थी धमकी
इसे लेकर तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक के आदेश पर अमित के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे नाराज होकर अमित कुमार ने एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज के आदेश से अमित का तबादला जौनपुर कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई थी।

वाराणसी के पुलिस अफसरों द्वारा की गई जांच में अमित कुमार दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। अमित की पत्नी मीनाक्षी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है और उसकी प्रताड़ना से आजिज आकर उससे अलग रहती है।

मेरठ के सिविल लाइन थाना के मानसरोवर क्षेत्र में रहने वाली मीनाक्षी ने डीजीपी को बताया था कि अमित जालसाजी करके सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ है। अपने घोषणा पत्र में उसने खुद के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों और जांचों को छुपाया है। मीनाक्षी की शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही निकले। इंस्पेक्टर पद से अमित का डिमोशन कर उसे वापस सब इंस्पेक्टर बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed