फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rani Sati was offered 56 offerings and Holi was played with flowers

Varanasi News: राणी सती को लगाया 56 भोग, खेली फूलों की होली

Mon, 23 Feb 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rani Sati was offered 56 offerings and Holi was played with flowers
राणी सती दादी मंदिर रामकटोरा में रविवार को माता संग भक्तों ने होली खेली। राणी सती के आंगन में भक्तों ने गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदे के फूलों से होली का रंग बिखेरा। माता को 56 भोग लगा। कलाकारों ने फागुनी भजनों की फुहार से माता को भी सराबोर किया।
विज्ञापन

राणी सती धाम समिति की ओर से माता का शृंगार हुआ। सुगंधित फूलों, गुलाल आदि नैवेद्य अर्पित कर पूजन हुआ। समिति के मंत्री निधिदेव अग्रवाल व शरद शाह ने राणी सती दादी को ठंडाई का भोग लगाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया। शाम को सभी होली की रंग में रंग गए।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष आरके चौधरी, केशव जालान और उपाध्यक्ष दीपक बजाज ने अतिथि गायक कोलकता की ज्योति खेमका का अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। होली गीतों के बीच श्रद्धालु गुलाब की पंखुड़ियों की एक दूसरे पर बौछार कर रहे थे। रवि बूबना, आलोक मोदी, महेश टेकरीवाल व जगदीश सरावगी ने गुलाब की पंखुड़ियां वितरित कीं। मनोज गोपाल तुलस्यान, हेमदेव, अशोक जी सर्राफ, संजय झुनझुनवाला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed