{"_id":"6a0b75fcc6eee2552f048ce3","slug":"rani-sati-dadis-mangal-path-will-be-held-on-the-plane-from-kashi-to-delhi-56-offerings-will-be-made-to-the-mother-varanasi-news-c-20-vns1056-1396937-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी से दिल्ली तक विमान में होगा राणी सती दादी का मंगल पाठ, मां को लगाएंगे 56 भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी से दिल्ली तक विमान में होगा राणी सती दादी का मंगल पाठ, मां को लगाएंगे 56 भोग
विज्ञापन
जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट रजिस्टर्ड संस्था की कार्यकारिणी की बैठक संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के भेलूपुर जवाहर नगर स्थित आवास पर सोमवार को हुई। वक्ताओं ने 20 सितंबर को दादी का मंगल पाठ पहली बार विमान में कराने का निर्णय लिया। इसके लिए संजय अग्रवाल और विकास भावसिंका को संयोजक बनाया गया।
प्रदीप तुलस्यान ने कहा कि श्रद्धालु काशी से दिल्ली तक हवाई यात्रा करेंगे। इसके बाद दिल्ली से बस के जरिये झुंझुनू स्थित राणी सती दादी धाम पहुंचेंगे। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान दादी का पावन मंगल पाठ होगा। प्रसिद्ध कलाकार भजन संध्या में भजन गंगा प्रवाहित करेंगे। श्रद्धालु जन्मोत्सव के साथ सिंधारा उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव और 56 भोग उत्सव उल्लास से मनाएंगे। साथ ही खाटू श्याम सालासर बालाजी और देवरस धाम के दर्शन-पूजन करेंगे। 23 सितंबर को श्रद्धालु बसों से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर हवाई मार्ग से बनारस लौटेंगे। संचालन संस्था के संरक्षक रमेश कुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन महेश चौधरी ने किया। बैठक में कृष्ण गोपाल तुलस्यान, अशोक गिनोडिया, सुरेश तुलस्यान, संजय पंसारी, सुनील नेमानी आदि शामिल रहे।