फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rangnath mishra on sushma swaraj death in bhadohi 

कालीन नगरी से रहा है सुषमा स्वराज का नाता, पूर्वमंत्री ने साझा की उनसे जुड़ी यादें

Wed, 07 Aug 2019 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Aug 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
rangnath mishra on sushma swaraj death in bhadohi 
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का कालीन नगरी यानी कि भदोही जिले से भी जुड़ाव रहा है। वह भदोही जिले में दो बार (2002 और 2004) आ चुकी हैं। 2004 में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के घर भी आई थीं। रंगनाथ मिश्रा ने बुधवार को जोरईं स्थित बसपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर पूर्व विदेश मंत्री से जुड़ी यादें साझा की।

विज्ञापन


रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर विदेश मंत्री रहते हुए, उन्होंने देश के लिए काफी काम किया। विश्व पटल पर देश का नेतृत्व एक शेरनी की तरह किया। वह मुझे भाई की तरह मानती थीं।
विज्ञापन


2002 के चुनाव में आग्रह करने पर वह प्रचार करने के लिए आईं और 2004 में मिर्जापुर जाते समय सहसेपुर आवास पर करीब एक घंटे तक रुकीं। वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर थीं। पूर्व मंत्री ने बताया कि भाजपा में ना होने के बाद भी मैंने भदोही के एक कालीन निर्यातक के दिल्ली स्थित मकान से कब्जा हटवाने का आग्रह किया और दो घंटे में कब्जा हट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जुड़ी थीं। 67 साल की उम्र में उनका जाना काफी दुखद है। इस दौरान श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। मौके पर भरतराज सिंह, दिनेश तिवारी, बाला चौरसिया, धीरज मिश्रा, डबलू, सुभाष मालवीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed