{"_id":"5e1f77008ebc3e4add5fdc48","slug":"rangdari-varanasi-news-vns505403325","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लाक प्रमुख से मांगी पांच लाख की रंगदारी
-लंका थाना में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। मिर्जापुर नारायनपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरधारी सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पूर्व प्रमुख ने बुधवार को इस मामले में तहरीर देते हुए लंका पुलिस से जान माल की गुहार लगाई है। लंका पुलिस ने तहरीर के आधार पर अदलहाट निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सुंदरपुर के नेवादा स्थित राजेंद्र विहार कालोनी निवासी गिरधारी सिंह 11 जनवरी को संकटमोचन स्थित कार्यालय पर थे। इसी दौरान मोबाइल पर किसी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि बिना पुलिस को सूचित किए दो दिन के अंदर पैसा पहुंचा दें, अन्यथा अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरधारी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अदलहाट निवासी अनमोल सिंह के खिलाफ पांच लाख रंगदारी मांगने का लंका थाना में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रमुख की तहरीर पर अदलहाट निवासी अनमोल सिंह के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। यही भी मालूम चला है कि मिर्जापुर के अदलहाट थाना में आरोपी के खिलाफ अन्य कई मुकदमे दर्ज है।