{"_id":"5d01dd5dbdec22071a38a9bc","slug":"ranbir-kapoor-on-pm-modi-brahmastra-shooting-clean-ganga-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में गंगा साफ हुईं, इसका क्रेडिट पीएम मोदी को- रणबीर कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में गंगा साफ हुईं, इसका क्रेडिट पीएम मोदी को- रणबीर कपूर
Thu, 13 Jun 2019 10:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले दो सप्ताह से वाराणसी में ही हैं। फिल्म की शूटिंग के साथ ही रणबीर और आलिया बनारस के खान-पान, संस्कृति को भी जान रहे हैं। हाल ही में 8 जून को दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बुधवार को एक प्रेस मीट के दौरान रणबीर ने बनारस और पीएम मोदी को लेकर बात की।
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने बताया कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने और वाराणसी से सांसद होने से बनारस में बहुत बदलाव आया है। काशी में गंगा साफ हुई हैं और इसका क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है। यहां लोगों के दिलों में मोदी जी के लिए बहुत प्यार है। यह शहर अपने आप में एक संस्कृति है।
विज्ञापन
ब्रह्मास्त्र की शूटिंग रामनगर किले, चेतसिंह घाट और चेतसिंह किले पर हुई है। फिल्म के अनुसार नायक शिव और नायिका ईशा की पहली मुलाकात शिव मंदिर के बाहर घाट पर होती है। इसकी शूटिंग चेतसिंह घाट पर हुई है।
विज्ञापन