फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramzan class is going in masjid at varanasi

मस्जिदों में चल रही रमजान की ‘क्लास’ मिल रहा हर सवाल का जवाब

Wed, 23 May 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Ramzan class is going in masjid at varanasi
रमजान की क्लास
बनारस के मस्जिदों में रमजान की खास ‘क्लास’ चल रही है। रमजान से जुड़े कोई सवाल हों, रोजे नमाज को लेकर कोई मसला हो, इस क्लास में लोगों को उसका हल मिल रहा है। शरीयत और कुरान की आयतों की रोशनी में सवालों के जवाब आलिम दे रहे हैं और लोगों की परेशानियां दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों के सवाल भी बड़े अहम हैं। जैसे, सहरी अजान से कितनी देर पहले कर लेनी चाहिए? क्या बीमारी की हालत में रोजा रखना जरूरी है? इंसान सफर ही हालत में हो तो रोजा रखना जायज है। किन चीजों से रोजा मकरूह होता है? जैसे तमाम सवाल लोग इस क्लास में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


मस्जिद बीबी उल्फत काशी विद्यापीठ में रमजान के पहले दिन से ही यहां दोपहर डेढ़ बजे से लेकर तीन बजे तक ये क्लास चलती हैं। जोहर यानी दोपहर की नमाज के बाद नमाजी आलिम ये रमजान से जुड़े ऐसे सवालात कर रहे हैं और आलिम उनके तमाम मसायल का जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मुबारक बताते हैं कि लोग यहां नमाज पढ़ने का सही तरीका जान रहे हैं। रोजे के हालात में उन्हें क्या करना चाहिए या नहीं उनका ये सबसे अहम सवाल होता है।


हमारी कोशिश होती है कि हम उन्हें ये बताएं कि अल्लाह ने जिस नियत से हमें एक महीने का रोजा दिया है, उसे हम सिर्फ रमजान भर नहीं बल्कि हमेशा अपनाएं।

जैसे गरीबों की भूख प्यास का एहसास करना, बुराई से दूर रहना। अल्लाह की इबादत करें, गरीबों की मदद करें, जकात दें। यही नहीं ऐसे ही तमाम मस्जिदों में नमाज के बाद लोग इमाम से मौलाना से इबादत के मद्देनजर जानकारियां हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed