फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramnagar ki ramleela

दूध से जटा बनाते श्रीराम को देख रो पड़े सुमंत

Sun, 22 Sep 2019 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ramnagar ki ramleela
वाराणसी। गंगा तट पर भगवान राम केवट से गंगा पार पहुंचाने का आग्रह करते हैं लेकिन केवट बिना पांव पखारे उन्हें नाव पर बैठाने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। परंतु बाद में प्रभु राम लक्ष्मण व सीता का पांव पखारने के बाद ही उन्हें नाव से गंगा पार पहुंचाता है। रामनगर की रामलीला के दसवें दिन लीला के अंतर्गत शनिवार को गंगा अवतरण, चित्रकूट निवास, सुमंत का अयोध्यागमन लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राजा दशरथ के महाप्रयाण प्रसंग की भी प्रस्तुति की गई। प्रसंगानुसार वन में वटवृछ के दूध से जटा बनाते श्रीराम को देख मंत्री सुमंत रो पडे़। श्रीराम ने उन्हें सभी धर्मों का ज्ञाता बताते हुए संकट की इस घड़ी में महाराज दशरथ को ढांढ़स बंधाने का अनुरोध किया। लक्ष्मण द्वारा महाराज दशरथ के प्रतिक्रोध प्रकट करने पर श्रीराम उन्हें समझाते हैं। साथ ही सुमंत को भी लक्ष्मण की बातें राजा दशरथ से न कहने के लिए वचनबद्ध करते हैं। सीता अयोध्या वापस जाने की बात को अपने तर्कों से काट मंत्री को निरूत्तर कर देती हैं।
विज्ञापन

गंगा तट पहुंचने पर केवट श्रीराम को पैर पखारे बिना गंगा पार कराने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। केवट विनम्रता से कहता है लक्ष्मण उन्हें तीर भले ही मार दें लेकिन बिना पांव पखारे तीनों को अपनी नौका पर नहीं बैठाएगा। केवट की प्रेम वाणी सुन श्रीराम लक्ष्मण व सीता की ओर देख हंस पड़ते हैं। केवट भी आज्ञा पाकर कठौते में गंगाजल ले आया। केवट द्वारा प्रभुराम सीता व लक्ष्मण का पांव पखारते देख देवगण उसके भाग्य को सराहते हैं। देवी गंगा भी श्रीराम का चरण स्पर्श कर प्रसन्न हैं। एक ही पेशे से जुडे़ लोग एक दूसरे से पारिश्रमिक नही लेते हैं। नदी पार उतारने पर केवट राम से उतराई लेने से इंकार कर देता है। कहता है कि हे प्रभु एक ही पेशे से जुडे़ लोग एक दूसरे से पारिश्रमिक नहीं लेते हैं। मैने आपको गंगा पार कराया, आप अपनी कृपा से मुझे इस संसाररूपी भवसागर से पार उतार दीजिएगा। केवट की ऐसी भक्ति देख लीलाप्रेमी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed