फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila 60,000 devotees waited for seven and half hours for four-minute aarti Hari name echoed

रामलीला: चार मिनट की आरती के लिए साढ़े सात घंटे किया इंतजार, 60 हजार श्रद्धालु शामिल; गूंजा हरि नाम

Tue, 07 Oct 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 06:03 AM IST
सार

Varanasi News: रविवार की राज्याभिषेक की लीला के बाद श्रद्धालुओं ने भोर की आरती का इंतजार शुरू कर दिया। कहीं हरि नाम कीर्तन तो कहीं भजन मंडली की टोली पूरी रात भगवान के भजनों में जुटी रही।

विज्ञापन
Ramlila 60,000 devotees waited for seven and half hours for four-minute aarti Hari name echoed
रामनगर में पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़े सात घंटे के इंतजार के बाद श्रद्धालुओं ने जब चार मिनट की भोर की आरती के दर्शन किए तो पूरा परिसर जय सियाराम के जयकारे से गूंज उठा। पूरब में भगवान सूर्य की लालिमा आसमान में नजर आ रही थी तो वहीं दूसरी ओर सूर्यवंशी भगवान राम के दरबार की भव्य आरती के स्वर गूंज रहे थे। 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस लीला के साक्षी बने। इसके साथ ही महीने भर चली रामलीला को विश्राम दिया गया।

विज्ञापन


एक माह तक चलने वाली रामलीला में भोर की आरती का महत्व होता है। रामलीला के दौरान यह पहला मौका होता है जब श्रीराम की आरती राज्याभिषेक के बाद होती है। आधुनिकता से दूर अपने अनूठे प्रसंग, पात्र और अद्भुत लीला की बदौलत ही धार्मिक अनुष्ठान के रूप में पूरे संसार में अपनी पहचान पा चुकी रामनगर की रामलीला में हर कोई शामिल होना चाहता है। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला की भोर की आरती में सोमवार की सुबह मानो पूरी काशी आरती का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़ी। भोर की आरती में जन सैलाब उमड़ा तो आस्था का रेला गांव गली और मोहल्लों से होता हुआ रामलीला स्थल की ओर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

5:35 बजे आरती के लिए पैदल निकले अनंत नारायण सिंह
रामलीला में सोमवार को तड़के लगभग 5:35 बजे आरती के लिए रामनगर दुर्ग से अनंत नारायण सिंह राजपरिवार के सदस्यों व दरबारियों के साथ पैदल चलकर लीला स्थल अयोध्या मैदान पहुंचे। लगभग 5:45 बजे भगवान सूर्य ने जैसे ही अपनी आंखें खोलीं और माता कौशल्या ने अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान श्रीराम व सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा श्रीराम के चरणों में नतमस्तक भक्त शिरोमणि हनुमान की आरती उतारी। 

लाल, सफेद महताबी रोशनी के बीच चार मिनट की इस आरती झांकी की अनुपम छटा को उपस्थित विशाल जनसमूह ने अपने मानस पटल पर वर्ष भर के लिए अंकित किया। अनंत नारायण सिंह ने भी खड़े होकर राम राज्याभिषेक की आरती के दर्शन किए। अनंत नारायण सिंह आरती के बाद हवाखोरी के लिए निकले। वहीं, श्रीराम को कंधे पर उठाए बजरंग बली व सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न भक्तगणों के कंधे पर बैठ बाजार भ्रमण के प्रसंग को संपन्न कराने के लिए लीलास्थल से बलुआघाट स्थित धर्मशाला पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed