{"_id":"670a2f4f654853a4060c82ed","slug":"ramlila-2024-bull-enraged-after-seeing-ravan-in-mahadev-city-kashi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramlila 2024: महादेव की नगरी काशी में जब रावण को देख भड़का सांड़, कड़ी मशक्कत के बाद भगाने में सफल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramlila 2024: महादेव की नगरी काशी में जब रावण को देख भड़का सांड़, कड़ी मशक्कत के बाद भगाने में सफल हुए लोग
Sat, 12 Oct 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:43 PM IST
सार
वाराणसी में रामलीला का उत्साह शहर से लेकर गांव तक में दिख रहा है। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर रावण का पुतला बनाया गया है। शनिवार को रामलीला मैदान में रावण का लगभग 50 फुट ऊंचा पुतला देख एक सांड भड़क गया। वह घेरेबंदी को तोड़ दिया और पुतले के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
रामलीला 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस में यूपी कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में रावण का लगभग 50 फुट ऊंचा पुतला बनाकर खड़ा किया गया है। विजयादशमी पर आज रात में पुतला दहन होगा। रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए वहां रामलीला के आयोजकों ने रस्सी लगाकर घेरेबंदी की है। लेकिन सुबह लगभग 10 बजे रावण के पुतले में लगे लाल रंग को देख वहां टहल रहा एक सांड़ भड़क गया।
विज्ञापन
सांड़ रस्सी की घेरेबंदी से होते हुए पुतले के पास पहुंच गया। वहां आसपास खड़े आयोजक यह दृश्य देखकर घबरा गए। वे सांड़ को डंडा लेकर भगाने लगे, लेकिन सांड़ भागने के मुड में नहीं था। वह रावण से लड़ना चाहता था। रावण के पुतले को बचाने की आयोजकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
ऐसे में रावण को बचाने के लिए आसपास के लोग भी उनकी मदद के लिए डंडा लेकर दौड़ पड़े। बड़ी मुश्किल से गुस्साए सांड़ को लोग वहां से भगाने में सफल हुए।
अब आयोजक रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए वहां पहरा दे रहे हैं। ताकि पुतला दहन से पहले उसे कोई क्षति न पहुंचे। विजयादशमी पर रावण के पुतले के दहन से पहले उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की है।
विज्ञापन