फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramjan news for varanasi

रमजान की नेकियां साल भर करती हैं रोजेदार की हिफाजत

Thu, 06 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ramjan news for varanasi
रमजान की रुखसती के साथ ही रातों में इबादत का सिलसिला तेज हो गया है। हर रोजेदार की यही तमन्ना होती है कि काश रमजान के दिन और बढ़ जाते तो उन्हें ज्यादा इबादत करने का अवसर मिल जाता। रमजान की नेकियां साल भर रोजेदार की हिफाजत करती हैं।
विज्ञापन

रोजे के साथ ही मुस्लिम परिवारों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण खरीददारी में रौनक नजर नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ खुदा के नेक बंदे हैं जो इन दुनियावी मरहले से दूर होकर अपने रब से रमजान के आखिरी वक्त तक दुआएं मांगने में लगे हुए हैं। इमाम मौलाना निजामुद्दीन ने बताया कि रमजान का आखिरी अशरा रोजेदारों के लिए खासी अहमियत रखता है।
विज्ञापन

खुदा के नेक बंदे सिर सजदे में और हाथ इबादत में उठाये खुदा से यही दुआ करते हैं कि इस बार इबादत ज्यादा नहीं कर पाया ऐ मेरे रब जिंदगी में रमजान की नेमत और मिल जाए ताकि और इबादत का मौका मिले। दुआओं के दौरान जार-जार रोने और गिड़गिड़ाने वाला खुदा के नजदीक बेहद पसंद किया जाता है। इसलिए खुदा के नेक बंदे रमजान की रुखसती पर दुआ के वक्त रो पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने रोजेदारों को सुझाव देते हुए कहा कि रमजान में कमाई नेकियों को संजो कर रखे। जो कुछ भी नेकियां रमजान में कमाई हैं उसे ईद में लुटा न दें, क्योंकि रमजान की नेकियां ही साल भर इंसान को बुरे कामों और बुराईयों से बचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed