{"_id":"5e08817a8ebc3e87f117fd9e","slug":"ramgovind-chaudhary-with-sp-workers-meet-bajardiha-incident-victims-caa-nrc-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बजरडीहा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बजरडीहा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
Sun, 29 Dec 2019 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
सपा का प्रतिनिधि मंडल।
- फोटो : अमर उजाला।
बजरडीहा मामले में सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को जिला जेल में बंद लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। इनका नेतृत्व नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने किया।
विज्ञापन
दरअसल, 20 दिसंबर को नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में वाराणसी के बजरडीहा में भी जमकर बवाल हुआ था। क्षेत्र में दोपहर बाद माहौल अराजक हो उठा। धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाने के दौरान कुछ युवकों का हुजूम शोर मचाते हुए दौड़ा तो भगदड़ मच गई। इसी दौरान पथराव किया गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पथराव के बाद लाठीचार्ज हुआ तो भगदड़ में एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस दौरान 9 पुलिसकर्मी और 14 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पुलिस ने जांच में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें जिले जेल में बंद कर दिया है।
विज्ञापन