फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramgovind Chaudhary said Azam Khan has been sent to jail for intimidating Muslims

मुसलमानों को डराने के लिए आजम खां को भेजा गया है जेल : रामगोविंद चौधरी

Mon, 16 Mar 2020 08:18 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ramgovind Chaudhary said Azam Khan has been sent to jail for intimidating Muslims
रामगोविंद चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि समाजवादी नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई मुसलमानों को डराने के लिए की जा रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार आजम के बहाने मुसलमानों को यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि भाजपा के विरोध में वोट देंगे तो उनकी गति आजम खान और उनके परिवार जैसी होगी।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने दूरभाष पर विशेष बातचीत में बताया कि वह मंगलवार को आजम खान से मिलने सीतापुर जिला कारागार जा रहे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, नरेंद्र सिंह वर्मा और अरविंद सिंह गोप भी रहेंगे।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आजम खान वर्तमान में सांसद हैं और नौ बार विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी सांसद रही हैं और वर्तमान में विधायक हैं। उनके पुत्र भी विधायक थे। आजम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का जौहर विश्वविद्यालय बनवाया जिसे लेकर सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए। लेकिन इसके बदले में उन्हें परिवार सहित जेल में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस उत्पीड़न से न तो आजम खान डरने वाले हैं और न ही मुसलमान। सूबे का हर आदमी जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है, शिक्षा के उत्थान में विश्वास रखता है, किसान मजलूम, दलित अल्पसंख्यकों के हित की बात सोचता है वह प्रदेश की इस अमानवीय सरकार के रवैए के खिलाफ है। वर्ष 2022 में इस सरकार की वापसी नहीं होनी है। 

उन्होंने कहा कि लाख प्रयास के बाद भी आजम के क्षेत्र में अपनी हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। इसलिए इस तरह की बदले की कार्रवाई की जा रही है। इस सच को हर आदमी समझ रहा है।

शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे मुसलमानों पर गोली बरसा कर 25 लोगों को जान से मारना, सैकड़ों को जेल में डालने की कार्रवाई, कानून को अपमानित कर पोस्टरबाजी भी सरकार डराने के उद्देश्य से ही कर रही है। समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा के लोग सरकार के इस दमनात्मक रवैये को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed