फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramgovind Chaudhary in Ballia said Modi and Yogi want to crush the soul of the country by making it a corporate country

कृषि कानूनों की वापसी न हुई तो आरपार की होगी लड़ाई, देश की आत्मा को कुचलना चाहते हैं मोदी और योगी: रामगोविंद

Mon, 28 Dec 2020 07:06 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 07:06 PM IST
सार

  • यूपी के बलिया में किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष ने किया संबोधित
  • कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुलिस के बल पर कारपोरेट का देश बनाना चाहते हैं

विज्ञापन
Ramgovind Chaudhary in Ballia said Modi and Yogi want to crush the soul of the country by making it a corporate country
सैदपुर में आयोजित चौपाल को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह ब्लॉक के सैदपुरा स्थित बाबा सैदनाथ मंदिर पर सोमवार को किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम को मुख्य अतिथि और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 31 दिसंबर तक भारत सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल नहीं देती है तो बलियावासी और समाजवादी पार्टी के साथी आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी करें। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पुलिस के बल पर कारपोरेट का देश बनाना चाहते हैं। दोनों माननीय इस देश की आत्मा को कुचलना चाहते हैं। 

विज्ञापन


रामगोविंद चौधरी ने कहा कि इस देश की आत्मा की रक्षा के लिए हमलोग बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहें। दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को सैल्यूट करते हुए उन्होंने कहा कि किसान कारपोरेट की जंजीरों को तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में केवल बलिया नहीं, देश का हर किसान आंदोलनकारी किसानों के साथ है...

विज्ञापन

वह 29 दिसंबर के प्रस्ताव पर नजर गड़ाए हैं। भारत सरकार के पास अवसर है। वह चाहे तो इस अवसर पर तीनों कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल देकर मंगलवार को ऐतिहासिक दिन बना सकती है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट के मोह में भारत सरकार उक्त एलान नहीं करती है तो किसान संगठन 31 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर पर आरपार की लड़ाई की घोषणा करें। इस आरपार की लड़ाई में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर किसानों के साथ रहेगी।

यह देश है वीर जवानों का...

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह देश है वीर जवानों का, मजदूरों और किसानों का, भारत सरकार इस देश को कारपोरेट का देश बनाने की जिद छोड़े और कारपोरेट की गुलामी करने की जगह किसानी और किसान की रक्षा करने का संकल्प ले। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सपा हरेंद्र सिंह, अशोक यादव, रविंद्र सिंह, संकल्प सिंह, रमेश सिंह, यशराम सिंह, अनिल यादव, छितेश्वर सिंह, विदेशी लाल, चंदन सिंह, लालू यादव, अरविंद राजभर, प्रवीण सिंह, उपेंद्र मिश्र, सुजीत सिंह परिहार, कवि मदन, विजय चौधरी, मुन्ना गुप्ता, राजू राजभर आदि रहे। अध्यक्षता लालसाहब सिंह और संचालन हरेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed