फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramazan

मगफिरत के लिए उठेंगे रोजेदारों के हाथ

Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
ramazan
गाजीपुर। रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का आज से शुरू हो गया है। इसमें अल्लाह तआला अपने बंदों की मगफिरत (गुनाहों से माफी) फरमाता है। शुक्रवार को रोजा खोलने के बाद लोगों ने दूसरे अशरे के लिए खुदा का शुक्र अदा किया और अपनी गुनाहों की माफी मांगी। पाक माह रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला अशरा (दस दिन) रहमतों का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का है। शुक्रवार को मुसलमानों ने अल्लाह के फजलो करम से पहला अशरा पूरा कर लिया। शुक्रवार की शाम से दूसरा अशरा लग गया। ऐसे में लोगों ने पहला अशरा गुजर जाने पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। दूसरा अशरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस अशरे में कुरान के साथ ही कई आसमानी किताबें नाजिल (अवतरित) हुईं। मगरिब की आजान हुई तो लोगों ने खजूर और पानी से रोजा खोलने के साथ ही दस्तरख्वान पर सजे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मगरिब की नमाज में बारगाहे खुदावंदी में दुआओं के लिए हाथ उठा लिए। अपनी परेशानियों के साथ ही कोरोना के खात्मे और पूरे हिंदुस्तान की हिफाजत की दुआ मांगी। उधर, शहर के मिश्रबाजार, कपूरपुर, विशेश्वरगंज, रौजा, कचहरी आदि इलाकों में चहल पहल रही। लोगों ने एक दूसरे को दूसरा अशरा शुरू होने पर बधाई दी। जबकि इसी तहर ग्रामीण इलाकों देवकली, मुहम्मदाबाद, नंदगंज, मौधा, सैदपुर, सेवराई, सुहवल, दिलदारनगर, बारा, गहमर, कासिमाबाद, बहरियाबाद में भी रोजेदारों ने रहमत का पहला अशरा पूरा होने और मगफिरत का दूसरा अशरा शुरू होने पर खुशी का इजहार किया। अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया कि उसकी रहमत से उन्होंने इस एक अजीम अशरे को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed