फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramayana-Mahabharata had a profound impact on intellectual development and childhood

Varanasi News: रामायण-महाभारत से बौद्धिक विकास और बचपन पर पड़ा गहरा प्रभाव

Thu, 26 Feb 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ramayana-Mahabharata had a profound impact on intellectual development and childhood
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि उनका बचपन और जीवन रामायण और महाभारत से काफी प्रभावित रहा है। इन महाकाव्यों ने उनके बौद्धिक विकास पर बड़ा असर किया है। प्रो. पात्रा ने संस्थान स्थित एबीएलटी 4 हॉल में वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में हिंदू दार्शनिक परंपराओं की प्रासंगिकता पर संवाद करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि आईआईटी बीएचयू जैसे संस्थानों का दायित्व केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की दार्शनिक विरासत पर आधारित मूल्य-आधारित नेतृत्व का निर्माण करना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है। आईआईटी बीएचयू में बुधवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हो गया। यह संगोष्ठी नीदरलैंड्स स्थित व्रिए यूनिवर्सिटेट एम्स्टर्डम के सहयोग से पूरी हुई।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू और व्रिए यूनिवर्सिटेट एम्स्टर्डम के बीच समझौता
उद्घाटन सत्र में देश-विदेश के विद्वानों, आध्यात्मिक चिंतकों और शिक्षाविदों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि आदिनारायण वेंकटचलम ने कहा कि हिंदू जीवन-दृष्टि, जो धर्म, अनुकूलनशीलता और आंतरिक संतुलन पर आधारित है, आज वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शक सिद्ध हो रही है। इस दौरान आईआईटी बीएचयू और व्रिए यूनिवर्सिटेट एम्स्टर्डम के बीच समझौता ज्ञापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed