फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramayana in Telugu Oriya Gujarati and Nepali languages in Central Library of BHU

Ramayan: BHU की सेंट्रल लाइब्रेरी में तेलुगु, उड़िया गुजराती और नेपाली भाषा में भी रामायण, अलग-अलग हैं नाम

Sun, 21 Jan 2024 06:12 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 06:12 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देसी-विदेशी भाषा में रामायण पढ़ने और दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने का क्रेज बढ़ा है। बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में कई भाषाओं में रामायण उपलब्ध है। हर भाषा में रामायण के अलग-अलग नाम हैं। 

विज्ञापन
Ramayana in Telugu Oriya Gujarati and Nepali languages in Central Library of BHU
बीएचयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी में देसी-विदेशी भाषा में रामायण पढ़ने को मिलता है। हर भाषा में रामायण के अलग-अलग नाम हैं। इसे स्नातक, परास्नातक और शोध छात्र भी पढ़ते हैं। दुर्लभ पांडुलिपियों को ऑनलाइन करने की दिशा में काम चल रहा है।

विज्ञापन


हिंदी, संस्कृत, उर्दू के साथ ही पुस्तकालय में गुजराती, मैथिली, तेलुगु, नेपाली, बंगाली भाषा में रामायण से जुड़ी पुस्तकें संग्रहित करके रखी गई हैं। हिंदी, संस्कृत और फारसी भाषा में रामायण की दुर्लभ पांडुलिपियां देखने को मिल जाएंगी। जरूरत पड़ने पर छात्र-छात्रा या फिर शिक्षक इसका उपयोग भी करते हैं।
विज्ञापन


बीएचयू परिसर में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की स्थापना वर्ष 1941 में की गई थी। इसके तहत सेंट्रल लाइब्रेरी का संचालन किया जाता है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामायण की अलग-अलग भाषा और पांडुलियों को देखने, पढ़ने का महत्व बढ़ा है। उप पुस्तकालय अध्यक्ष रहे संजीव सराफ के मुताबिक, बीएचयू का पुस्तकालय समृद्ध है। ऐतिहासिक पुस्तकें, अभिलेखों के साथ ही कई भाषाओं के रामायण और पांडुलिपियां को सहेजकर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भाषाओं में रामायण

  • मोल्ल रामायण- तेलुगु
  • बिलंका रामायण-उड़िया
  • रंगनाथ रामायण- तेलुगु
  • मैथिली रामायण-मैथिली
  • भानुभक्त की रामायण-नेपाली
  • कम्ब रामायण-तमिल
  • गुजराती रामायण
  • बंगाली रामायण


लाइब्रेरियन बोले
रामायण को अलग-अलग भाषाओं में संकलित किया गया है। इनमें हिंदी, संस्कृत, फारसी भाषा की दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। इसके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पांडुलिपियों के ऑनलाइन करने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। -प्रो.डीके सिंह, लाइब्रेरियन, सेंट्रल लाइब्रेरी बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed