{"_id":"65ae3d7842e020bcf40f8503","slug":"ramayan-glimpse-seen-on-ramp-walk-in-srishti-2024-of-bhu-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: 'सृष्टि' में रैंप वॉक पर दिखी रामायण की झलक, लोकनृत्य से जीता दिल; छात्रों ने लगाए जयश्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: 'सृष्टि' में रैंप वॉक पर दिखी रामायण की झलक, लोकनृत्य से जीता दिल; छात्रों ने लगाए जयश्रीराम के जयकारे
Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में सृष्टि 2024 का समापन हुआ। इस दौरान रैंप पर भगवान
राम-लक्ष्मण की वेशभूषा में जब छात्र-छात्राएं उतरे तो वहां बैठे छात्र-छात्राएं जयश्रीराम का जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : नीरज कुमार
विस्तार
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सृष्टि-24 के अंतिम दिन जयश्रीराम गूंजता रहा। रामायण थीम पर फैशन के रंग बिखरे। रैंप पर भगवान राम-लक्षमण की वेशभूषा में जब छात्र-छात्राएं उतरे तो दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र-छात्राएं जयश्रीराम का जयकारा लगाने लगे। वहीं, समूह लोकनृत्य में लघु भारत की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में सृष्टि के समापन दिवस की शुरुआत हुई। इसमें प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा एकल, समूह नृत्य की प्रस्तुति में मंच पर प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
रैंप पर संगीत के आधुनिक धुन और लय की उत्कृष्टता और भावना का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय और कला संकाय के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसमें रैंप वॉक में अवंतिका दूबे ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान निदेशक प्रो. एसवीएस राजू, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा, छात्र सलाहकार प्रो. अमिताव रक्षित के साथ ही अभिनव दूबे, हेमंत, आयुष आदि मौजूद रहे।