फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramasmujh martyr on his birthday in kargil war nathupur azamgarh

कारगिल दिवस: अपने जन्मदिन वाले दिन देश के लिए शहीद हुए थे रामसमुझ

Fri, 26 Jul 2019 06:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jul 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
ramasmujh martyr on his birthday in kargil war nathupur azamgarh
कारगिल शहीद रामसमुझ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी शहीद रामसमुझ यादव ने अपने अदम्य साहस से बहादुरी की जो मिसाल कायम की उसे लांघना हर किसी के वश की बात नहीं है। 30 अगस्त के जिस दिन उन्होंने इस दुनियां में कदम रखा। उसी 30 अगस्त के दिन उन्होंने देश की सीमा की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

विज्ञापन


कारगिल शहीद रामसमुझ यादव का जन्म 30 अगस्त 1977 को सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजनाथ यादव और माता का नाम प्रतापी देवी है। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद और स्नातक की शिक्षा श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी से ग्रहण किया था।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर राजनाथ यादव के परिवार में जन्म लेने वाले वह सबसे बड़े बेटे थे। छोटे भाई प्रमोद और छोटी बहन मीना की जिम्मेदारी उनके कंधे पर थी। इसके बावजूद कारगिल शहीद रामसमुझ यादव ने स्वयं मेहनत मजदूरी कर अपनी पढ़ाई पूरी की और देश सेवा के जज्बे में आर्मी ज्वाइन किया। सन1997 में वाराणसी आर्मी में भर्ती हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी ज्वाइनिंग 13 कुमाऊं रेजीमेंट में हुई और पहली पोस्टिंग सियाचिन ग्लेशियर में की गई। तीन महीने बाद सियाचिन ग्लेशियर से नीचे आने के बाद 1999 में कारगिल की जंग शुरू हो गई। जहां इनकी पल्टन को कारगिल युद्ध में भेज दिया गया। यहां उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से कड़ा मुकाबला किया और जंग में लड़ते हुए 30 अगस्त 1999 को शहीद हो गए।

उनके शहीद होने के बाद उनके गांव में सरकार की ओर से शहीद पार्क का निर्माण कराया गया, जहां शहीद रामसमुझ यादव की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित है। प्रतिवर्ष 30 अगस्त को यहां पर उनका शहीद दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। उनके छोटे भाई प्रमोद यादव प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान जरूर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed