फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir: BHU will conduct research on Ramayana, youth will come face to face with the ideals of Ram.

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा..कहानी काशी से, रामायण पर शोध कराएगा बीएचयू, राम के आदर्शों से रूबरू होंगे युवा

Sun, 07 Jan 2024 10:35 AM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 Jan 2024 10:35 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में 2021 में भारत अध्ययन केंद्र की ओर से एमए इन हिंदू स्टडीज के रूप में दो साल का रेग्यूलर कोर्स शुरू किया गया। 40 सीटों वाले कोर्स के पहले बैच में 35 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।

विज्ञापन
Ram Mandir: BHU will conduct research on Ramayana, youth will come face to face with the ideals of Ram.
रामलला

विस्तार

अयोध्या में राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि देश भर में रामनाम की गूंज है। हर कोई भगवान राम के जीवन आदर्शों का स्मरण करने में लगा है। नई पीढ़ी भगवान राम के बारे में जान सके, इसको लेकर बीएचयू में रामायण पर शोध की तैयारी है। प्रारूप कैसा होगा, इसमें क्या-क्या विषय मुख्य होंगे, इस दिशा में काम शुरू हो गया है। अभी तक केवल पीजी में कोर्स हिंदू स्टडीज में रामायण को एक पेपर के रूप में ही विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 2021 में भारत अध्ययन केंद्र की ओर से एमए इन हिंदू स्टडीज के रूप में दो साल का रेग्यूलर कोर्स शुरू किया गया। 40 सीटों वाले कोर्स के पहले बैच में 35 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। 2022-23 और 2023-24 में 40-40 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है। दो साल बाद पहले बैच के 25 विद्यार्थियों को 16 दिसंबर 2023 को दीक्षांत समारोह में उपाधि मिल चुकी है। छात्र शुभम शांडिल्य को स्वर्ण पदक भी मिला।

विज्ञापन

16 पेपर के कोर्स का पांचवां पेपर है रामायण

हिंदू स्टडीज में कुल 16 पेपर की पढ़ाई होती है, इसमें रामायण पांचवां पेपर है। महाभारत भी अलग पेपर के रूप में पढ़ाया जाता है। केंद्र के समन्वयक प्रो. सदाशिव प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि लोगों के मन में राम बसें हैं। हर कोई उन्हें आदर्श मानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण के पेपर में मिलते हैं 100 नंबर, 17 ने किया नेट-जेआरएफ

प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने बताया कि रामायण 100 नंबर पेपर है। पांच इकाई वाले पेपर में रामायण, रामकथा के वैदिक आधार के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम, रामायण में मानवीय, मानव प्रकृति संबंध पर विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। श्री वाल्मिकी रामायण सहित कई पाठ्य सामग्री को शामिल किया गया है। जिन 25 विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में उपाधि मिली, उसमें 17 ने यूजीसी की नेट, जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली है।

एक नजर में कोर्स

एमए इन हिंदू स्टडीज

अवधि- दो साल का रेग्यूलर कोर्स

16 पेपर का कोर्स, 1600 नंबर और 80 क्रेडिट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed