फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram leela character did protest against land occupation in varanasi

जमीन पर हुआ कब्जा तो राम, लक्ष्मण और हनुमान के साथ धरने पर बैठ गई वानर सेना

Tue, 09 Oct 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 09 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ram leela character did protest against land occupation in varanasi
धरने पर बैठे रामलीला के पात्र - फोटो : amar ujala
बनारस के चोलापुर क्षेत्र के ताड़ी गांव स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रामलीला कमेटी की जमीन पर कब्जा होने के विरोध में रामलीला के पात्र राम, लक्ष्मण, हनुमान और उनकी वानर सेना धरने पर बैठ गए। सूचना पर चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष पटेल ने बताया की रामलीला समिति ताड़ी की पांच बीघा जमीन है। जिसमें पंचायत भवन, रामलीला मैदान, हनुमान मंदिर, मेला स्थल, बारात स्थल है। जिसे कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी। बावजूद विपक्षियों ने सोमवार को जमीन को जोतवा दिया।
विज्ञापन


गांव के ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार सिंह ने बताया की जमीन को नापी करा कर ही जोतना चाहिए था। जोताई करा देने से गांव में तनाव है। जबकि उस जमीन पर मनरेगा का पेड़ भी लगा था। धरना प्रदर्शन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुभाष पटेल सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ये खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही और सूचना पर गांव के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए। इधर जमीन कब्जा करने के आरोपी ने बताया कि जो जमीन जोती गई है वह 22 लोगों के नाम से रजिस्टर्ड है।

मामले में चोलापुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया की रामलीला जहां होती थी वहीं होगी। किसी प्रकार से रामलीला में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। जमीन की नापी करा कर वहां पर शांति व्यवस्था बनाई जाएगी।

दवा लेकर लीला के मंचन को पहुंचे देव स्वरूप

Ram leela character did protest against land occupation in varanasi
रामलीला का द्रश्य - फोटो : amar ujala
बनारस के धनेसरा तालाब के दुर्गंध से बीमार राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सोमवार को दवा लेकर रामलीला मंचन में लिए लीला स्थल पहुंचे और अपना अभिनय किया। तबीयत खराब होने के चलते ही सोमवार को तीन घंटे देर से राम लीला शुरू हुई।

रविवार को धनेसरा तालाब पर लीला के मंचन के दौरान नाव से तालाब पार करते समय तालाब में गंदगी से उठते दुर्गंध से देव स्वरूपों की हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में डॉक्टरों को बुलाकर उनका उपचार कराया गया। किसी तरह लीला सम्पन्न कराने के बाद जब देव स्वरूप घर पहुंचे तो उनकी हालत ज्यादा ही बिगड़ गई।

डॉक्टरों की देख रेख में रामलीला संपन्न कराई जा रही है। सोमवार की शाम रामबाग लीला स्थल पर देव स्वरूप दवा खाकर लीला मंचन को पहुंचे। तबीयत खराब होने से लीला अपने समय पांच बजे से करीब तीन घंटे देर आठ बजे शुरू से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed