{"_id":"5d5715cf8ebc3e89b33fb91c","slug":"rakshabandhan-varanasi-news-vns4785730194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई में बांधा प्यार, मिला उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई में बांधा प्यार, मिला उपहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गुरुवार को शहर भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेने के साथ बहनों को उपहार भी भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर खास कर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह होते ही बहने अपने-अपने भाई को राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। इस पर्व को लेकर चौक-चौराहे पर मिठाई और राखी की बिक्री के लिए काफी भीड़ भी देखने को मिला। वहीं कुछ ऐसी बहनें भी जिन्होंने पहली बार रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मलदहिया निवासी ज्योति शर्मा के लिए शादी के बाद मायके में आकर भाईयों को राखी बांधना खास रहा।
पेड़-पौधों को राखी बांधकर मनाया वृक्षाबंधन
रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों ने वृक्षाबंधन किया। संस्था की महिलाओं ने दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में पेड़- पौधों को अपना भाई मानते हुए मंत्रोचार के बीच उनका तिलक किया और राखी बांधी। वृक्षाबंधन कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, अखिलेश पांडे, सोमा सिंह, प्रेमशीला पटेल, मधु भारती, सागर यादव, डॉ. श्याम तिवारी, अशोक पटेल आदि लोग शामिल रहे। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में स्वतंत्रा दिवस मनाने के साथ सीआरएफ के जवानों और कमांडेंट एमपी सिंह, सेकंड कमांडेड हरिओम सागर की पूरी टीम को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया और राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कार्यक्रम में यशा मोदी, चैताली झुनझुनवाला, बरखा जालान, कोमल, कृतिका, प्रीति, रेनू, जया, शालिनी, रोली, आदि लोग शामिल थी
दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई राखी
इनरव्हील वाराणसी नार्थ के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। देवा इन्टिग्रेटेड स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों एवं लिफाफे की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण संग खाद्य सामग्री प्रदान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रेश्मा वसीम, प्रियंका पांडेय, किरन मोहन, पूनम, बबीता, रजनी, मंजू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।