फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raksha Bandhan Special Banarasi Pink Meenakari Rakhis make splash from US to Spain

रक्षाबंधन स्पेशल: अमेरिका से स्पेन तक छाईं बनारसी गुलाबी मीनाकारी राखियां, 1500 से 10 हजार रुपये में मिल रहीं

Wed, 26 Aug 2026 11:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 26 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

बनारसी गुलाबी मीनाकारी वाली राखियों की मांग अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया से स्पेन तक बढ़ी है। ये राखियां 1500 से 10 हजार रुपये तक में मिल रहीं हैं। कारोबारियों की मानें तो गुलाबी मीनाकारी की राखियों से एक सीजन में तकरीबन 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Banarasi Pink Meenakari Rakhis make splash from US to Spain
काशी की गुलाबी मीनाकारी वाली राखियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी जिले में गुलाबी मीनाकारी की डिजाइन पर आधारित चांदी की राखियां 1500 रुपये से 10 हजार रुपये तक मिल रही हैं। विदेशों में इसकी जबरदस्त मांग है। अमेरिका के कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और ऑस्ट्रेलिया-स्पेन से इसके ऑर्डर मिले हैं।

विज्ञापन


इन विभिन्न देशों में रह रहे एनआरआई को गुलाबी मीनाकारी काफी पसंद है। कारोबारियों का कहना है कि गुलाबी मीनाकारी की राखियों से एक सीजन में तकरीबन 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन


नेशनल अवॉर्डी और गुलाबी मीनाकारी के मास्टर आर्टिजन कुंज बिहारी सिंह बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों से रक्षाबंधन के लिए कारीगर एक महीने पहले से इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। एक बारीक डिजाइन की राखी तैयार करने में पांच-छह घंटे का समय लगता है। चांदी की राखी बनाकर उस पर नक्काशी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4000 रुपये में मिल रही सोने की राखी 
बाजार में इस बार सोने और चांदी की राखियों का भी क्रेज है। बाजार में 300 मिलीग्राम की नौ कैरेट सोने की राखी लोगों को लुभा रही है। इसकी कीमत 3500 से 4000 रुपये के बीच है। वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सेठ बताते हैं कि अलग-अलग वजन और डिजाइन में राखियां सराफा बाजार में आई हैं।

इसे भी पढ़ें; रक्षाबंधन 2026: बाबा विश्वनाथ झूले पर बैठ छह घंटे देंगे दर्शन, टेढ़ी नीम से निकलेगी रजत प्रतिमा की शोभायात्रा

चांदी की सबसे कम वजन की राखी पांच ग्राम की है। इसकी कीमत 1500 रुपये है। सबसे अधिक वजन वाली राखी 100 ग्राम की है। उसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि इस बार सोने व चांदी की राखियों का आठ से 10 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed