फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raksha Bandhan 2021 date shubh muhurat best time for rakhi and significance

Raksha bandhan 2021: विशेष योग में राखी बंधवाने से आएगी समृद्धि, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Sun, 22 Aug 2021 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 09:41 AM IST
सार

काशी के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रक्षाबंधन पर इस बार न तो भद्रा का असर है और न ही ग्रहण की छाया पड़ रही है। ऐसे में दिन भर रक्षाबंधन का योग रहेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 date shubh muhurat best time for rakhi and significance
रक्षा बंधन का पर्व - फोटो : Self

विस्तार

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर ग्रहों का संयोग शुभता और हर्ष लेकर आ रहा है। राजयोग में विविध योग के अद्भुत संयोग से सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। काशी के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रक्षाबंधन पर इस बार न तो भद्रा का असर है और न ही ग्रहण की छाया पड़ रही है। ऐसे में दिन भर रक्षाबंधन का योग रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर राजयोग में केदार, विमल, भारती, हर्ष और शोभन योग बन रहा है। रक्षाबंधन का सूर्य इस योग में शुभता के साथ ही देश के लिए खुशहाली लेकर आएगा। सुबह में ही भद्रा का योग समाप्त होने के बाद बहनों को 12 घंटा 46 मिनट तक रक्षाबंधन का समय मिलेगा। राखी सुबह 5:50 बजे से शाम 6:03 बजे तक बांधी जा सकती है। पुण्य बेला में राखी बांधने और बंधवाने वाले की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के अनुसार वर्ष 1643 के बाद इस वर्ष मात्र तीन घंटे 14 मिनट का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसमें घनिष्ठा नक्षत्र राज और शोभन योग के साथ ही सिंह राशि में सूर्य, मंगल और बुद्ध ग्रह संचरण करेंगे। इस दौरान राखी बांधने और बंधवाने वाले को समृद्धि की प्राप्ति होगी। यह विशेष पुण्य काल सुबह 8:53 से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में अमृत की चौघड़िया रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
सुबह 5:37 बजे से शाम 6:23 बजे तक
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक
अमृत काल सुबह 9:34 बजे से 11:07 बजे तक

पहले भगवान को बांधें राखी

रक्षाबंधन के दिन बहनों को सबसे पहले थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, राखी, मिठाई, दीपक सजाकर भगवान को अर्पित करना चाहिए। फिर भाई को पूरब या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। फिर माथे पर तिलक लगाना चाहिए, उसके बाद दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आरती उतारना चाहिए। ध्यान रहे रक्षासूत्र बांधते समय भाई और बहन दोनों का सिर ढंका होना चाहिए।

मुस्लिम और हिंदू महिलाओं ने बांधी एक दूसरे को राखी
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से सराय सुरजन वार्ड में शंभू माता मंदिर के प्रांगण में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। संस्था की अध्यक्ष ममता, अनीश एवं महिला पुलिसकर्मी खुशबू यादव ने महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किरन देवी, शिवानी, इमराना परवीन, चांदनी परवीन, रोजीना बानो पूजा आदि मौजूद रहीं।

सेना के जवानों को बांधी राखी

लायंस क्लब की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानों को राखी बांधी गई। लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चैतन्य पंड्या के नेतृत्व में सदस्य कैंटोमेंट स्थित सेना के शिविर में पहुंचे। लायन बहनों ने सेना के जवानों की राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां बांटी। इस दौरान मकुंद लाल टंडन, रिषि जायसवाल, सुधीर भल्ला, बलबीर सिंह बग्गा, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed