{"_id":"606f31078ebc3eda746c021c","slug":"rakesh-tikait-said-in-chandauli-farmers-are-not-hearing-the-pain-of-the-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बोले राकेश टिकैत, सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बोले राकेश टिकैत, सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द
Thu, 08 Apr 2021 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के सैयदराजा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को लेकर केंद्र सरकार बहरी बन गई है। उनको किसानों का दर्द व फरियाद सुनाई नहीं दे रहा है। केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को बिहार के करगहर में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सैयदराजा क्षेत्र के जेठमलपुर मोड़ पर किसान विकास मंच व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किसान नेता का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। कहा कि देश के किसान व जनता मिलकर केंद्र सरकार को नए किसान कानून वापस लेने पर विवश कर देंगे। मौजूद किसानों से यह भी कहा की वे भी मुहिम से जुड़कर किसान आंदोलन को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मौके पर किसान यूनियन वाराणसी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, राष्ट्रीय सचिव जयराम सिंह, किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष पारसनाथ तिवारी, सुरेश बनवासी, राधेश्याम पांडेय, राज बहादुर सिंह, रजनीश पांडेय, हरिद्वार सिंह, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।