{"_id":"667ac2a937ff87b45a0d0e89","slug":"rajya-sabha-mp-darshana-singh-represent-india-at-the-global-conference-of-women-parliamentarians-in-doha-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दोहा में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत की ओर से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह करेंगी प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोहा में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत की ओर से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह करेंगी प्रतिनिधित्व
Tue, 25 Jun 2024 06:44 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:44 PM IST
सार
दोहा रवाना होने से पूर्व मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि भारत जैसे कई देश, जो लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं, इस तरह के समन्वय और साझेदारी से आतंकवाद को ख़त्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी की चंदौली निवासी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 26-27 जून को कतर में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए मंगलवार को वे दिल्ली से कतर के लिए रवाना हो गई हैं। खबर मिलते ही चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों में काफी खुशी देखी गई।
विज्ञापन
दोहा रवाना होने से पूर्व मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि भारत जैसे कई देश, जो लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं, इस तरह के समन्वय और साझेदारी से आतंकवाद को ख़त्म किया जा सकता है। आज भारत, अपने विविधतापूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक के बाबजूद आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले से चुनौतियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
बताया कि महिला सांसद इन चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस तरह के विभिन्न देशों के महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन से अनोखे दृष्टिकोण और क्षमताओं का लाभ उठाकर आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हिंसक उग्रवाद के निवारण और नियंत्रण से संबंधित एक अधिक लचीली और समावेशी कार्यनीति बना सकता है।
विज्ञापन
इस सम्मलेन में उनके साथ सांसद धर्मशीला गुप्ता एवं भारत सरकार का प्रतिनिधि मंडल भी हैं। इसके लिए उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ एवं विदेश मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।