फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajya Sabha MP and BJP National General Secretary Arun Singh attacked Akhilesh and Rahul

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले: राहुल गांधी, अखिलेश यादव सोचते हैं कि मंदिर जाने से कम न हो जाएं वोट

Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
सार

वाराणसी में संगोष्ठी को दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव सोचते हैं कि मंदिर जाने से वोट कम न हो जाए। 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP and BJP National General Secretary Arun Singh attacked Akhilesh and Rahul
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव मंदिर जाने से पहले सोचते हैं कि मंदिर जाने से कहीं मेरा वोट कम न हो जाए। लेकिन पीएम के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर, उज्जैन में महाकाल लोक दिव्य और भव्य निर्माण हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में डॉ. आर बालसुब्रमण्यम की पुस्तक पावर विदिन द लीडरशिप लेजेंसी आफ नरेंद्र मोदी विषय पर संगोष्ठी हुई। इसके बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सत्यनिष्ठा के साथ राजधर्म का पालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस पुस्तक के लेखक ने बहुत समय तक पीएम के साथ कार्य किया है। राजधर्म क्या होता है, पीएम अपने को प्रधान सेवक मानते हुए इसका कैसे पालन करते हैं, इस पुस्तक में पढ़ने को मिलता है। भीष्म पितामह ने जिस तरह युधिष्ठिर को राजधर्म के 10 पहलुओं को बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दस पहलु इस पुस्तक में है। 2014 के बाद जितनी भी योजनाएं आई वह सब जनकल्याण वाली हैं। पीएम ने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी छुट्टी नहीं ली। दिवाली वाले दिन पर पीएम सेना के जवानों के साथ सीमा पर दिवाली मनाते हैं। उपहार में मिली वस्तुओं को नीलाम कर उसकी राशि को नमामि गंगे को भेंट कर देते हैं।

संगोष्ठी की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेन्द्र राय आदि मौजूद रहे।

पीएम पर नहीं लगा सकता कोई एक रुपये का आरोप

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पीएम बनने के बाद आज उनके ऊपर कोई भी एक रुपये का आरोप नहीं लगा सकता है। सरकार ने जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। कहा कि कश्मीर में पहले आतंकवादियों के ऊपर गोली चलाने से पहले पूछना पड़ता था। अब सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। रुस युक्रेन युद्ध के दौरान 17 हजार भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल भारत वापस लाया गया।उन्होंने कहा कि किसी भी राजा का कार्य देश का आर्थिक विकास करना होता है। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनी तब हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कहा कि यूपीए के समय देश का बजट 16 लाख करोड़ था आज 48 लाख करोड़ का हो गया है।

संस्कृति संवर्धन के साथ उसका संरक्षण कर रही सरकार
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार संस्कृति संवर्धन के साथ उसका संरक्षण भी कर रही है। सैकड़ों वर्षों पहले देश से गायब ऐतिहासिक मूर्तियों को देश में वापस लाया जा रहा है। सरकार कोई भी निर्णय लेने से पहले सबकी सहमति लेती है। 140 करोड़ देशवासियों का भरोसा है उनके कहने पर कोविड काल में 140 करोड़ देशवासियों ने ताली और थाली बजाई।
 
बापू को नमन कर चलाया स्वच्छता अभियान  
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दो अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे टाउनहाल में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद टाउनहाल से मैदागिन तक स्वच्छता, 11.30 बजे श्री गांधी आश्रम खादी भंडार, राजा बाजार से खादी की खरीददारी, 12 बजे राजा बाजार सदस्यता अभियान और वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed