{"_id":"5adc1e134f1c1b54098b5d2c","slug":"rajpal-yadav-worship-in-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राजपाल यादव ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राजपाल यादव ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के जाने-माने हास्य कलाकार राजपाल यादव ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। बाबा दरबार में उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
अभिनेता राजपाल शनिवार रात लगभग 9.30 बजे बाबा दरबार पहुंचे। बाबा का दर्शन करने के बाद वो सीधे अन्नपूर्णा मंदिर गए और मां भगवती के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद कॉमेडी किंग ने अक्षयवट हनुमान मंदिर और शनिदेव में दर्शन-पूजन किया।
अपनी एक्टिंग के बूते लोगों को गुदगुदाने वाले राजपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसी निजी कार्य से बनारस आया हूं। भोले का भक्त हूं इसलिए जब भी काशी आता हूं तो बाबा दरबार में हाजिरी लगाना नहीं भूलता।