Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajghat bridge to be closed for repairs, verdict on divergence on December

Varanasi News: मरम्मत के लिए बंद होगा राजघाट पुल, 18 दिसंबर को डायवर्जन पर फैसला

Sat, 13 Dec 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rajghat bridge to be closed for repairs, verdict on divergence on December
वाराणसी। राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य के चलते ऑटो, चारपहिया वाहन और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सिर्फ दोपहिया वाहन और पैदल राहगीरों को ही पुल पार करने की अनुमति होगी। इस बारे में 18 दिसंबर को डायवर्जन सहित अन्य फैसले लिए जाएंगे। वहीं, सामनेघाट-रामनगर पुल पर अत्यधिक यातायात दबाव और जाम से बचाव के लिए बड़े चारपहिया वाहन जैसे टेंपो, ट्रैवलर, स्कूल बस और सभी मालवाहक वाहनों को अमरा-अखरी और मोहन सराय मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और यातायात निरीक्षकों (लंका, रामनगर और कोतवाली) के साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि राजघाट पुल पर केवल दोपहिया वाहन और पैदल आवागमन होगा। अन्य सभी वाहन डायवर्ट होंगे। सामनेघाट पुल से रामनगर और लंका की ओर जाने वाले छोटे चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन और रामनगर से लंका की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बड़े वाहन अमरा-अखरी और मोहन सराय मार्ग से ही चलेंगे। इस संबंध में अंतिम एडवाइजरी 18 दिसंबर को जारी की जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग को साइनेज और बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शव स्टैंड और जंगमबाड़ी बाजार में रंगीन पार्किंग
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव ने हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने शव वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा की पार्किंग के लिए कलरयुक्त चिह्नांकन के निर्देश दिए। वहीं, मैदागिन से कबीर-चौरा तक लगाई गई बेरीकेडिंग का निरीक्षण भी किया गया। जंगमबाड़ी क्षेत्र में यातायात समस्याओं पर व्यापार मंडल के साथ बैठक में यह तय किया गया कि ग्रीन कलर से टू-व्हीलर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। मालवाहक वाहनों के लिए निर्देश हैं कि सर्दियों में सुबह 4 बजे से 9 बजे और गर्मियों में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक जंगमबाड़ी क्षेत्र में इनके आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed