फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajesh Maurya became the president and Sonalal became the minister of the Lekhpal Sangh

Varanasi News: राजेश मौर्या अध्यक्ष और सोनेलाल बने लेखपाल संघ के मंत्री

Wed, 19 Nov 2025 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Maurya became the president and Sonalal became the minister of the Lekhpal Sangh
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर संघ के राजातालाब तहसील इकाई का चुनाव मंगलवार को हुआ। लेखपाल संघ का यह चुनाव राजातालाब के कुल सात पद के लिए हुआ। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। तहसील राजातालाब इकाई के अध्यक्ष राजेश मौर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल और मंत्री सोनेलाल पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, उपमंत्री पद पर अंकित कुमार गोंड, कोषाध्यक्ष पद पर परमानंद प्रजापति, ऑडिटर पद पर अर्चना त्रिपाठी का निर्वाचन हुआ। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि निर्वाचन का कार्य सदर तहसील के उपमंत्री राजेश कुमार यादव, जिला उपमंत्री पीयूष पांडेय, तहसील सदर के मंत्री श्यामानंद शरण के नेतृत्व में हुआ। निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed