फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajdhani Bus Service: Bus operation time may change, will soon stop in Jaunpur as well, read details

राजधानी बस सेवा: बदल सकता है बस संचालन का समय, जल्द ही जौनपुर में भी रुकेगी, पढ़ें डिटेल्स

Sat, 11 Mar 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

राजधानी बस सेवा शुरू करने का फायदा परिवहन निगम को नहीं मिल पा रहा है। यह बस करीब छह घंटे में लखनऊ पहुंच रही है। छह मार्च से अब तक रोजाना 14-15 यात्री ही सफर कर रहे हैं। 52 सीट वाली बस कैंट स्टेशन से रोजाना भोर में साढ़े चार बजे चलती है, जो सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ पहुंच जाती है।

विज्ञापन
Rajdhani Bus Service: Bus operation time may change, will soon stop in Jaunpur as well, read details
राजधानी बस सेवा - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी बस सेवा का ठहराव जल्द ही बढ़ सकता है। परिवहन निगम ने जाे प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक बस जौनपुर में भी रुकेगी। अभी तक वाराणसी से लखनऊ के बीच एक ठहराव सुल्तानपुर है। वाराणसी से बस संचालन का समय भी बदला जा सकता है।

विज्ञापन

राजधानी बस सेवा शुरू करने का फायदा परिवहन निगम को नहीं मिल पा रहा है। यह बस करीब छह घंटे में लखनऊ पहुंच रही है। छह मार्च से अब तक रोजाना 14-15 यात्री ही सफर कर रहे हैं। 52 सीट वाली बस कैंट स्टेशन से रोजाना भोर में साढ़े चार बजे चलती है, जो सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ पहुंच जाती है। शाम पांच बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए चलती है। इसका किराया सामान्य बसों से ज्यादा है। लिहाजा, यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। इस सिलसिले में एआरएम कैंट महेंद्र पांडेय का कहना है कि पूरी जानकारी मुख्यालय को दी जा चुकी है। बस का ठहराव जौनपुर करने का प्रस्ताव दिया गया है। आने-जाने के समय में बदलाव भी किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed