फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajbhasha sammelan from 13 november in varanasi Home Minister Amit Shah will preside over program

वाराणसी: दो दिवसीय राजभाषा सम्मेलन 13 से, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

 वाराणसी स्थित ट्रेड सेंटर में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन  13 और 14 नवंबर को होगा। 

विज्ञापन
rajbhasha sammelan from 13 november in varanasi  Home Minister Amit Shah will preside over program
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार के राजभाषा मंत्रालय की ओर से आगामी 13 और 14 नवंबर को वाराणसी स्थित ट्रेड सेंटर में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेेंगे। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बताया कि इस अवसर पर ट्रेड सेंटर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसमें बनारसी साड़ी, हैंडीक्राफ्ट, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, हैंडलूम आदि के स्टॉल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


बताया कि लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मारक पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंशी प्रेमचंद स्मारक के आसपास अवैध कब्जा कर कटरा निर्माण कराने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने संस्कृति अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराते हुए भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस क्षेत्र के जमीन संबंधी और अन्य स्थानीय विवाद कार्यक्रम से पूर्व शिविर लगाकर समाप्त कराए जाएं। डीएम ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारी को स्मारक के समीप एक पानी की टंकी बनवाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed