फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajatalab Tehsil Bar Association elections Rajesh Singh elected president with 572 votes in varanasi

Varanasi News: राजातालाब तहसील बार चुनाव में 572 मत पाकर राजेश सिंह बने अध्यक्ष, महामंत्री वीरेंद्र

Thu, 25 Dec 2025 05:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 05:30 PM IST
सार

Varanasi News: राजातालाब तहसील बार चुनाव में राजेश सिंह अध्यक्ष बने और महामंत्री वीरेंद्र बने। अंतिम चक्र में राजेश कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायणी सिंह को 32 मतों से पराजित किया। 

विज्ञापन
Rajatalab Tehsil Bar Association elections Rajesh Singh elected president with 572 votes in varanasi
राजातालाब में जीत के बाद पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए। बुधवार को मतगणना देर शाम तक चली। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम चक्र की गणना के बाद राजेश कुमार सिंह को विजेता घोषित किया गया। राजेश को 572 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नारायणी सिंह को 540 मत प्राप्त हुए। 102 मत पाकर तीसरे स्थान पर ओमप्रकाश पांडेय रहे।

विज्ञापन

 
महामंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार यादव निर्वाचित हुए। उन्हें 409 मत प्राप्त हुए। उपविजेता आनंद कुमार पांडेय को 370 मत, अनिल कुमार सिंह को 344 मत, संतोष कुमार चौबे को 146 मत और शैलेंद्र कुमार सिंह को 23 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र पटेल ने 644 मत से जीत दर्ज की, जबकि दुर्गेश कुमार सिंह को 515 मत मिले। 
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह 590 मत के साथ विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार पाठक को 566 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर नवनीत उपाध्याय 722 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। उपविजेता परमहंस राज पटेल को 479 मत मिले। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तहसील परिसर में गहमागहमी बनी रही। बार भवन में मतगणना चलती रही, जबकि बाहर समर्थक नारेबाजी करते रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल और सदस्य विजय पांडेय, छेदी यादव और दिनेश शर्मा ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

सीबीए : प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, बीबीए प्रत्याशियों ने भी लगाई जोर

बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। सीबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, नृपेंद्र प्रताप सिंह, निहालुद्दीन,सरमू यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव और विमला यादव हैं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव गुड्डू,पंकज उपाध्याय और निशा उपाध्याय है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए विवेक कुमार पांडेय, आशीष कुमार चौहान, सुशील कुमार मौर्य, सतीश कुमार वर्मा और संतोष कुमार पांडेय है।

इसके अलावा संयुक्त प्रशासन मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष से कम और आय व्यय निरीक्षक पद पर उम्मीदवार मैदान में हैं। बीबीए के प्रत्याशियों ने भी प्रचार तेज कर दिया। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार मिश्र, राहुल श्रीवास्तव, राजेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार चौधरी और सतीश कुमार यादव हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा और प्रेम शंकर चौहान है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवार प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed