{"_id":"6192af9a3cbbe9248372e24f","slug":"rajasthan-governor-kalraj-mishra-released-17-books-of-bhu-deendayal-peeth-at-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राजभवन में बीएचयू दीनदयाल पीठ की 17 पुस्तकों का राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया विमोचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राजभवन में बीएचयू दीनदयाल पीठ की 17 पुस्तकों का राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया विमोचन
Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
सार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि बीएचयू दीनदयाल पीठ से प्रकाशित पुस्तकों का राजस्थान राजभवन में लोकार्पण करना सुखद है।
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में 17 पुस्तकों का विमोचन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बीएचयू में दीनदयाल पीठ की ओर से प्रकाशित 17 पुस्तकों का विमोचन सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में किया। उन्होंने दीनदयाल के विचारों की चर्चा करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के सांस्कृतिक, धार्मिक चिंतन का गहरा प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने कहा कि बीएचयू दीनदयाल पीठ से प्रकाशित पुस्तकों का राजस्थान राजभवन में लोकार्पण करना सुखद है। इससे पहले महामना मालवीय और दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शुभम मिश्र, विवेक उपाध्याय, प्रो. कौशल किशोर मिश्र, मोहन लाल छीपा, ओंकार सिंह लखावत, प्रो. वीके शुक्ल आदि मौजूद रहे।