फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajasthan Governor Kalraj Mishra arrived in kashi Vishwanath temple for worship he pray for relief from coronavirus

बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, चोलापुर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया भूमि पूजन

Sat, 12 Jun 2021 02:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 02:52 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दानगंज के चोलापुर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भूमि पूजन किया।  

विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalraj Mishra arrived in kashi Vishwanath temple for worship he pray for relief from coronavirus
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन कर पूरे देश, प्रदेश और राजस्थान के लिए कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि लोग सुख-शांति से रह सकें इसके लिए समुचित वातावरण का निर्माण हो।  भगवान आशीष दें कि सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें।  हम सभी इस योग्य रहें कि आगे बढ़कर कुछ कर सकें। 
विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्रा ने आगे बताया कि देश में राजनीतिक स्थिरता हो और देश स्वस्थ प्रजातंत्र की ओर बढ़ता रहे। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का एक स्थान निर्माण हुआ है। उसमें निरंतर वृद्धि होती जाए यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है। वो आज संकट मोचन और काल भैरव में भी दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के बाद वो दानगंज के चोलापुर के जरियारी पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांगों के लिए पुनर्वास केंद्र का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हर सुविधा मौजूद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस केंद्र में दिव्यांगों को ट्रेनिंग, थेरेपी सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। सेंटर के निर्माण के बाद परिसर में पूर्वांचल ही नहीं आस पड़ोस के राज्यों से आने वाले दिव्यांगों के इलाज की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही परिसर का निर्माण व्यापक स्तर पर शुरू होने के बाद मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा। 


राज्यपाल कलराज मिश्र आज ही राजस्थान लौट जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल शुक्रवार को विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आए। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सलामी दी गई। शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सड़क मार्ग से मिर्जापुर गए। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में राज्यपाल ने विधि विधान से पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी सत्यवती मिश्रा और पुत्र अमित मिश्रा भी थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हर नवरात्र में मां के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इधर करीब सवा साल से कोरोना के कारण नहीं आ सके। अब मां ने बुलाया और वह उनके दर्शन के लिए आ गए। विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। कॉरिडोर से आने वाले हर दर्शनार्थी को सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed