फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajan Srivastava joined as permanent Registrar at BHU in Varanasi

BHU: चार साल बाद बीएचयू को मिले स्थायी रजिस्ट्रार, राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद किया ज्वॉइन

Tue, 09 Jun 2026 01:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 09 Jun 2026 01:20 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में नियुक्ति घोषण के 15 दिन बाद नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिम्मेदारी संभाल लिया। राजन श्रीवास्तव इसके पहले आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Rajan Srivastava joined as permanent Registrar at BHU in Varanasi
बीएचयू के नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने किया ज्वॉइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू को स्थायी कुलसचिव चार साल बाद मिल गया है। नए कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने नियुक्ति के 15 दिन बाद जॉइन कर लिया है। केंद्रीय रजिस्ट्री स्थित पूर्व कुलसचिव प्रो. अरुण सिंह ने मंगलवार को उन्हें कार्यभार सौंपा। 23 मई को उन्होंने इंटरव्यू दिया था और उसी दिन 10 घंटे के अंदर परिणाम घोषित कर दिया गया था। जबकि साक्षात्कार और नियुक्ति की प्रक्रिया तीन महीने में पूरी हुई।

विज्ञापन


राजन श्रीवास्तव इसके पहले आईआईटी बीएचयू में कार्यवाहक कुलसचिव और संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, यहां से इसी साल राजन श्रीवास्तव को अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कुलसचिव बनाया गया था। विवि में कुलसचिव और परीक्षा नियंता का पद पिछले चार साल से अस्थायी था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों के साथ मिलकर करेंगे काम : कुलसचिव
कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने कहा कि यह विशिष्ट अवसर है। विश्वविद्यालय की प्रगति, प्रशासनिक, शैक्षणिक और संस्थागत उन्नति के लिए वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। केंद्रीय कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलसचिव से भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
 
1991 में बीएचयू में लिया था दाखिला
राजन श्रीवास्तव लगभग साढ़े चार वर्षों तक आईआईटी बीएचयू में रहे। तीन दशकों का प्रशासनिक अनुभव है। प्रशासनिक सेवा की शुरुआत 1996 में बीएचयू के सहायक कुलसचिव के रूप में की थी। 2009 में उन्हें बीएचयू में उप कुलसचिव पद पर पदोन्नत किया गया। 2012 में उप कुलसचिव के रूप में आईआईटी बीएचयू से जुड़े। 2014 से वे संयुक्त कुलसचिव के रूप में संस्थान के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का दायित्व संभाल रहे थे। राजन श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। 1991 में बीएससी और 1993 में एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की उपाधि ली। 2010 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमबीए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed