{"_id":"5b9bca52867a557fe86c3200","slug":"rais-banarsi-died-in-gun-shot-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में क्रॉस फायरिंग से मचा हड़कंप, 50 हजार के इनामी रईस बनारसी सहित दो मारे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में क्रॉस फायरिंग से मचा हड़कंप, 50 हजार के इनामी रईस बनारसी सहित दो मारे गए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:10 PM IST
रईस बनारसी
- फोटो : amar ujala
बनारस के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत पतालेश्वर मुहल्ले में शुक्रवार की शाम क्रॉस फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश रईस अहमद उर्फ रईस बनारसी (36) और राकेश अग्रहरि (32) मारा गया।प्रधानमंत्री मोदी के शहर आगमन की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। दोनों का शव मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
वारदात का कारण राकेश का सौतेली मां से संपत्ति विवाद, जमीन के धंधे में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, रंगदारी वसूलने में एक-दूसरे की राह में बाधा बनने मान कर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तफ्तीश कर रही हैं।
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
रईस और राकेश के पास तमंचा या पिस्टल नहीं बरामद हुई। रईस की एक जेब से नाइन एमएम की भरी मैगजीन और दूसरे जेब से आधा दर्जन कारतूस मिला। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने नाइन एमएम का दो खोखा बरामद किया। रईस की तलाश वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर जिले की पुलिस के साथ ही एसटीएफ को 2015 से थी।
विज्ञापन
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
पतालेश्वर मुहल्ला निवासी राकेश गोदौलिया में साड़ी का कारोबार करता था। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग राकेश अपने घर से चंद कदम दूर गली में खड़ा था। बताया जाता है कि इसी दौरान दो नकाबपोश आए और पांच से छह राउंड फायरिंग हुई।
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
इलाकाई लोग भाग कर आए तो राकेश निढाल पड़ा हुआ था और दो लोग भाग रहे थे। राकेश को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार राकेश के चेहरे, सीने और पेट पर तीन गोली मारी गई है।